{"_id":"5ed67b3b8ebc3e9050183701","slug":"patient-shifted-from-medicine-ward-to-corona-ward110","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडिसिन वार्ड से कोरोना वार्ड में शिफ्ट हुआ मरीज, डॉक्टर और स्वास्थ्य कर्मी में दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेडिसिन वार्ड से कोरोना वार्ड में शिफ्ट हुआ मरीज, डॉक्टर और स्वास्थ्य कर्मी में दहशत
Wed, 03 Jun 2020 11:55 AM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jun 2020 11:55 AM IST
विज्ञापन
gorakhpur news
- फोटो : अमर उजाला
बीआरडी मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन इमरजेंसी के 14 नंबर वार्ड में भर्ती पीपीगंज के मरीज को मंगलवार की शाम अचानक कोरोना वार्ड में भर्ती किया गया है। इसके बाद डॉक्टरों व स्वास्थ्य कर्मियों में दहशत है। बताया जा रहा है कि जिस बेड पर मरीज भर्ती था।
विज्ञापन
उसके आस-पास के मरीजों को अलग करते हुए खाली करा दिया गया है। जानकारी के मुताबिक पीपीगंज निवासी 38 वर्षीय व्यक्ति 10 दिन पहले अहमदाबाद से आया था। बुखार व खांसी आने पर वह सोमवार को कोरोना वार्ड पहुंचा। उसे वहां भर्ती किया गया। इसके बाद उसे मेडिसिन इमरजेंसी के वार्ड नं. 14 में भेज दिया गया।
विज्ञापन
मंगलवार की शाम को उसे अचानक दोबारा उसे कोरोना वार्ड में भर्ती कर दिया गया। हालांकि अब तक उसके पॉजिटिव आने की सूचना नहीं है। लेकिन अचानक उसे शिफ्ट किए जाने से लेकर डॉक्टर व स्वास्थ्य कर्मी डरे हुए हैं।सीएमओ डॉ. श्रीकांत तिवारी ने बताया कि अभी तक केवल सात के पॉजिटिव आने की सूचना आई है। उसमें पीपीगंज का कोई व्यक्ति नहीं है। बीआरडी प्राचार्य डॉ गणेश कुमार ने कहा कि मामले की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन