{"_id":"651fc4b7ad6b0f008c0c2d84","slug":"patient-mafia-in-gorakhpur-now-district-hospital-will-be-under-strict-surveillance-2023-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर में मरीज माफिया: अब कड़ी निगरानी में रहेगा जिला अस्पताल, दलालों पर नजर रखेगी तीसरी आंख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर में मरीज माफिया: अब कड़ी निगरानी में रहेगा जिला अस्पताल, दलालों पर नजर रखेगी तीसरी आंख
Fri, 06 Oct 2023 01:56 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 06 Oct 2023 01:56 PM IST
सार
भीड़ के बीच में घुसे दलाल मरीजों को बरगलाकर बाहर निजी पैथालॉजी, दवा की दुकानों पर ले जाते हैं और अस्पताल में जो सुविधा नि:शुल्क उपलब्ध है, उसके लिए 600 से लेकर 1000 रुपये तक खर्च करा देते हैं।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिला अस्पताल में मरीजों के इलाज के दौरान होने वाली दलाली पर रोक लगाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने पुख्ता तैयारियां शुरू की हैं। इस क्रम में अब पूरे परिसर को सीसीटीवी कैमरे की जद में लाने की तैयारी है। इसके लिए 64 कैमरे लगाए जाएंगे। इनका एक कंट्रोल रूम बनेगा, जहां शिफ्ट में बैठे कर्मचारी हर गतिविधि की मॉनीटरिंग करेंगे।
जिला अस्पताल की ओपीडी में हर दिन दो से ढाई हजार मरीज आते हैं। इस भीड़ के बीच में घुसे दलाल मरीजों को बरगलाकर बाहर निजी पैथालॉजी, दवा की दुकानों पर ले जाते हैं और अस्पताल में जो सुविधा नि:शुल्क उपलब्ध है, उसके लिए 600 से लेकर 1000 रुपये तक खर्च करा देते हैं। बाद में इसमें सब अपना-अपना हिस्सा बांट लेते हैं।
अमर उजाला में इस खेल की खबर छपने के बाद स्वास्थ्य विभाग के अफसर हरकत में आए और दलालों पर अंकुश लगाने का काम शुरू किया।