{"_id":"66eecf5e4e5ee57ac4087156","slug":"patient-dies-in-gorakhpur-brd-medical-college-uproar-guards-beat-attendants-2024-09-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: बीआरडी में मरीज की मौत- हंगामा, सुरक्षा गार्डों ने तीमारदारों पर बरसाई लाठियां; वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: बीआरडी में मरीज की मौत- हंगामा, सुरक्षा गार्डों ने तीमारदारों पर बरसाई लाठियां; वीडियो वायरल
Sat, 21 Sep 2024 07:27 PM IST
रोहित सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
Published by: रोहित सिंह
Updated Sat, 21 Sep 2024 07:27 PM IST
सार
तीमारदारों ने आरोप लगाया कि डॉक्टर की लापरवाही के कारणय कमलेश की मौत हो गई। आरोप लगने पर डॉक्टरों ने गाली दे दी, जिसके बाद विरोध बढ़ गया। सुबह करीब 7:30 बजे तीमारदार शव ट्रामा सेंटर के बाहर रखकर विरोध जताने लगे। आरोप है कि इसी बीच सुरक्षा गार्डों ने तीमारदारों को लाठी से पीटना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
गार्ड की लाठी भांजते फोटो और वीडियो वायरल
- फोटो : स्त्रोत- सोशल मीडिया
विस्तार
बीआरडी मेडिकल कॉलेज में शनिवार को मरीज की मौत के बाद डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए ट्रामा सेंटर के सामने शव रखकर तीमारदार प्रदर्शन करने लगे। इस दौरान हटाने आए सुरक्षा में लगे गार्डों से कहासुनी हो गई। आरोप है कि सुरक्षा गार्डों ने तीमारदारों पर लाठियां बरसा दी। हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीमारदारों को समझा कर शांत कराया और इसके बाद वे शव लेकर घर रवाना हुए।
विज्ञापन
गुलरिहा प्रतिनिधि के अनुसार, पिपराइच के जंगल धूषण निवासी कमलेश निषाद (40) की दो दिन से तबीयत खराब थी। भतीजे अनिरुद्ध ने बताया कि शनिवार को सुबह चाचा को बीआरडी मेडिकल कॉलेज के ट्रामा सेंटर में इलाज के लिए लेकर आए। वहां करीब एक घंटे तक इलाज चला, इसके बाद मरीज ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
तीमारदारों ने आरोप लगाया कि डॉक्टर की लापरवाही के कारणय कमलेश की मौत हो गई। आरोप लगने पर डॉक्टरों ने गाली दे दी, जिसके बाद विरोध बढ़ गया। सुबह करीब 7:30 बजे तीमारदार शव ट्रामा सेंटर के बाहर रखकर विरोध जताने लगे।
विज्ञापन
मृत शरीर सड़क पर रख प्रदर्शन करते तीमारदार
- फोटो : अमर उजाला
भीड़ बढ़ता देख सुरक्षा गार्ड शव हटाने के लिए तीमारदारों से बात करने लगे। इस दौरान गार्ड और तीमारदारों में कहासुनी हो गई। आरोप है कि इसके बाद नाराज होकर सुरक्षा गार्ड तीमारदारों को घेरकर सरेआम डंडे से पीटने लगे। करीब आधे बाद वहां पुलिस पहुंची तब धीरे-धीरे मामला शांत हुआ। एक घंटे तक मेडिकल कॉलेज में अफरा तफरी मची रही।
वायरल हो रहा वीडियो
तीमारदारों पर लाठी चलाते एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। जिसमे दिख रहा है कि ट्रामा सेंटर के सामने चारो तरफ से घेरकर काली वर्दी में सुरक्षा गार्ड बात बात पर तीमारदारों पर लाठी तान रहे हैं, कई बार उनपर लाठियां बरसा भी रहे हैं। इस दौरान तीमारदार भी सुरक्षा गार्ड की तरफ बढ़ रहे हैं, तब गार्ड उनपर लाठिया चला रहे हैं। वहीं मरीज का शव वहीं जमीन पर ही पड़ा हुआ है।
सीओ गोरखनाथ योगेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि मेडिकल कॉलेज में बवाल की जानकारी है। मेडिकल चौकी की पुलिस वहां जाकर बवाल शांत कराई थी। अभी कोई तहरीर पुलिस को नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।