{"_id":"630360ace815fa7c9d15f675","slug":"patient-died-due-to-hiv-infection-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: एचआईवी संक्रमण की वजह से हुई थी मरीज की मौत, पैर कटने की वजह से ज्यादा निकल गया था खून","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: एचआईवी संक्रमण की वजह से हुई थी मरीज की मौत, पैर कटने की वजह से ज्यादा निकल गया था खून
Mon, 22 Aug 2022 04:25 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 22 Aug 2022 04:25 PM IST
सार
सहजनवां के रहने वाले एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया था कि मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों की लापरवाही से शुक्रवार को उसके भाई की मौत हो गई। आरोप था कि भाई को एक्सपायर ब्लड चढ़ा दिया गया था।
विज्ञापन
BRD
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बीआरडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती मरीज की मौत एचआईवी संक्रमण की वजह से हुई थी। ट्रेन हादसे में पैर कटने की वजह से मरीज के शरीर से काफी खून निकल गया था। उस पर मरीज ओ निगेटिव ग्रुप का था। एचआईवी संक्रमित होने की वजह से मरीज की प्रतिरोधक क्षमता काफी हो गई थी। यही वजह है कि उसके शरीर में तमाम तरह के संक्रमण हो गए थे।
विज्ञापन
बीआरडी मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. गणेश कुमार ने रविवार को बताया कि मामले की जानकारी संबंधित विभाग के डॉक्टरों से ली गई, जिसके बाद पता चला कि मरीज के शरीर में खून की काफी कमी थी। उन्होंने कहा कि ओ निगेटिव ब्लड ग्रुप होने की वजह से उसे कॉलेज के ब्लड बैंक से कई यूनिट ब्लड चढ़ाया गया था। एक्सपायर ब्लड की बात गलत है, जो ब्लड चढ़ाया जा रहा था। वह इलाज के पहले दिन से ही चढ़ रहा था।
विज्ञापन
मरीज का हड्डी रोग विभाग के डॉक्टरों ने दो बार ऑपरेशन कर उसके पैर के घाव को सुखा दिया था। दूसरी बार ऑपरेशन के दौरान शरीर से काफी खून निकल गया था। इस पर उसे बृहस्पतिवार को दिन में ब्लड दिया गया था। जबकि, मौत शुक्रवार रात हुई थी। एचआईवी संक्रमित होने की वजह से वह बीमारियों से लड़ नहीं सका।
विज्ञापन
यह था मामला
सहजनवां के रहने वाले एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया था कि मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों की लापरवाही से शुक्रवार को उसके भाई की मौत हो गई। आरोप था कि भाई को एक्सपायर ब्लड चढ़ा दिया गया था। विरोध करने पर मारा पीटा गया था।