फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Path Prakash Stock App will be created, street lights will be monitored

Gorakhpur News: बनेगा पथ प्रकाश स्टॉक ऐप, निगरानी में रहेंगी स्ट्रीट लाइटें

Sun, 10 May 2026 02:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Sun, 10 May 2026 02:30 AM IST
विज्ञापन
Path Prakash Stock App will be created, street lights will be monitored
गोरखपुर। शहर की सड़कों को रोशन रखने और खराब स्ट्रीट लाइटों को समय पर बदलने के लिए नगर निगम अब पथ प्रकाश स्टॉक ऐप तैयार कराने जा रहा है। इस एप के माध्यम से शहर में लगीं स्ट्रीट लाइट, केबल, चोक, ड्राइवर और उपकरण का पूरा ब्योरा ऑनलाइन दर्ज रहेगा। इससे अधिकारियों को किसी भी समय उपलब्ध सामग्री की जानकारी मिल सकेगी और खराब लाइटों को बदलने में देरी नहीं होगी।
विज्ञापन


नगर निगम अधिकारियों के अनुसार, अभी कई बार स्टॉक की सटीक जानकारी न होने से मरम्मत कार्य प्रभावित हो जाता है। नई व्यवस्था लागू होने के बाद एप के जरिये पथ प्रकाश विभाग की निगरानी भी आसान होगी। अगर किसी इलाके से स्ट्रीट लाइट खराब होने की शिकायतें आती है तो संबंधित अधिकारी ऑनलाइन स्टॉक देखकर तत्काल नई लाइट उपलब्ध कराएंगे।
विज्ञापन

अपर नगर आयुक्त अतुल कुमार ने बताया कि ऐप की व्यवस्था होने के बाद स्टॉक का बेहतर प्रबंधन होगा और अनावश्यक खरीद पर भी रोक लगेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed