फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Path for second entry of Cantt station cleared, pillar installed on ground

Gorakhpur News: कैंट स्टेशन के सेकेंड इंट्री का रास्ता साफ, जमीन पर लगाया पिलर

Mon, 20 May 2024 03:32 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 20 May 2024 03:32 AM IST
विज्ञापन
Path for second entry of Cantt station cleared, pillar installed on ground
- चुनाव बाद टूटेगी बाउंड्री, प्लेटफाॅर्म तक बनेगी सड़क, एफओबी भी बढ़ेगा
विज्ञापन

- अभी क्राॅसिंग बंद होने पर यात्री नहीं जा पाते स्टेशन


फोटो
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। कैंट स्टेशन पर बनने वाले दूसरे रास्ते के लिए सेना से जमीन मिल गई है। प्रस्तावित जमीन पर एनईआर का पिलर भी लग गया है। अब चुनाव बाद हस्तांतरण की कागजी औपचारिकता पूरी करते हुए रास्ते का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। इसके साथ स्टेशन के फुटब्रिज को भी सेकेंड इंट्री प्वाइंट तक बढ़ाया जाएगा। बाद में तीसरी लाइन के किनारे एक अतिरिक्त प्लेटफॉर्म भी बनेगा।
कैंट स्टेशन का विस्तारीकरण होने के साथ ही अब यहां छह प्लेटफाॅर्म और नौ लाइनें हो गई हैं। यहां से गोरखपुर-नरकटियागंज और गोरखपुर-सीवान पैसेंजर ट्रेनों का नियमित संचालन होने लगा है। इसके अलावा गोरखपुर-वाराणसी इंटरसिटी भी यहीं से चलाई जा रही है। इस वजह से स्टेशन पर भीड़ बढ़ने लगी है। कैंट क्राॅसिंग पर अभी ओवरब्रिज न होने के चलते ट्रेनों के आवागमन के चलते क्राॅसिंग लंबे समय तक बंद रहती है। इसके चलते यात्रियों को स्टेशन तक आने-जाने में दिक्कत होती है। इसको ध्यान में रखते हुए लाइन नंबर नौ के पास से भी एक रास्ता प्रस्तावित है। इसके लिए सेना से जमीन मांगी गई थी। लंबी प्रक्रिया के बाद रेलवे और सेना ने जमीन की अदला-बदली का निर्णय लिया।
विज्ञापन

पिछले सप्ताह रेलवे लाइन के किनारे सेना की जमीन पर निशान लगाकर रेलवे का पिलर लगा दिया गया। इसके साथ ही रेलवे की जमीन पर सेना का पिलर भी लग गया है। अब चुनाव आचार संहिता खत्म होने के साथ ही सेकेंड इंट्री के लिए निर्माण कार्य आरंभ हो जाएगा। इसके लिए सबसे पहले पिलर के पास एक नई बाउंड्री बनाई जाएगी। इसके बाद रेलवे लाइन के किनारे बनी सेना की वर्तमान बाउंड्रीवॉल को तोड़कर उसकी जगह मेन रोड से लेकर फुटब्रिज तक चौड़ा रास्ता बनाया जाएगा। फुटब्रिज को बढ़ाकर लाइन नंबर नौ के आगे सीढ़ी लगाई जाएगी, जिससे यात्री सीधे प्लेटफाॅर्म पर पहुंच जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
बाद में प्लेटफाॅर्म का भी होगा निर्माण
रेलवे से जुड़े एक अफसर ने बताया कि लाइन नंबर नौ के बगल से रास्ता बनाने से आवागमन तो आसान हो जाएगा, लेकिन सुरक्षा को लेकर दिक्कत बनी रहेगी। इसलिए यह विचार भी किया जा रहा है कि लाइन नंबर नौ के किनारे एक प्लेटफाॅर्म बना दिया जाए, जिससे कि इस लाइन का अधिकतम उपयोग होगा और सुरक्षा के साथ-साथ यात्रियों की सुविधा भी बढ़ेगी। तब यहां ओवरब्रिज के पास एक जनरल टिकट काउंटर भी बनाया जाएगा, जिससे कि सेकेंड इंट्री गेट से आने वाले यात्रियों को यहीं टिकट मिल सके।

--
ओवरब्रिज के लिए भेजा जा चुका है डीपीआर
कैंट स्टेशन से हर दिन 100 से अधिक ट्रेनें गुजरती हैं। स्टेशन पुनर्विकास के बाद प्लेटफाॅर्म नंबर एक और रेलवे क्राॅसिंग के बीच की दूरी भी कम ही बची है। क्राॅसिंग बंद होने पर हर दिन लोगों को परेशान होना पड़ता है। इसे देखते हुए यहां 65 करोड़ की लागत से ओवरब्रिज भी प्रस्तावित है। इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट से जुड़े अफसर ने बताया कि ओवरब्रिज के लिए डीपीआर भेजा जा चुका है। चुनाव बाद इसके मंजूरी की प्रक्रिया में तेजी आएगी। ओवरब्रिज का निर्माण होने से आवागमन सुविधाजनक होने के साथ ही स्टेशन पर भी सुरक्षा उपाय बेहतर होंगे।
-------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed