{"_id":"6622e8da66c09eb80505add4","slug":"passengers-will-get-relief-from-one-trip-trains-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-531249-2024-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: एक-एक फेरे वाली ट्रेनों से यात्रियों को मिलेगी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: एक-एक फेरे वाली ट्रेनों से यात्रियों को मिलेगी राहत
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। गर्मी की छुट्टी में घर लौटने वाले परदेशियों की दिक्कत को देखते हुए रेलवे की तरफ से कई और ग्रीष्म विशेष ट्रेनों की घोषणा की गई है। इनमें से दिल्ली के लिए तीन और गुजरात के लिए दो स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी। मुंबई के लिए पहले ही पांच समर स्पेशल ट्रेनाें की घोषणा की जा चुकी है।
सीपीआरओ पंकज कुमार सिंंह ने बताया कि आनंद विहार टर्मिनस-समस्तीपुर ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी का संचलन आनंद विहार टर्मिनस से 20 अप्रैल को एक फेरे के लिए किया जाएगा। आनंद विहार टर्मिनस-समस्तीपुर ग्रीष्मकालीन आनंद विहार टर्मिनस से रात में 08:30 बजे प्रस्थान करेगी। वलसाड-गोरखपुर-वलसाड ग्रीष्मकालीन अनारक्षित विशेष गाड़ी बलसाड से प्रत्येक बृ़हस्पतिवार और गोरखपुर से शनिवार को एक फेरे के लिए चलेगी।
उधना-मालदा टाउन-उधना ग्रीष्मकालीन अनारक्षित विशेष गाड़ी मालदा टाउन से 21 अप्रैल रविवार को एक फेरा के लिए चलाई जाएगी। सहरसा-नई दिल्ली ग्रीष्मकालीन अनारक्षित विशेष गाड़ी का संचालन सहरसा से 20 अप्रैल को एकल यात्रा के लिए किया जाएगा।
विज्ञापन
सहरसा-नई दिल्ली ग्रीष्मकालीन अनारक्षित विशेष गाड़ी 20 अप्रैल को सहरसा से चलेगी। इसके अलावा मुजफ्फरपुर-आनंद विहार टर्मिनस ग्रीष्मकालीन अनारक्षित विशेष गाड़ी का संचलन मुजफ्फरपुर से 19 अप्रैल को एकल यात्रा के लिए किया जाएगा।