Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Passengers thronged the platform upon the arrival of the Gorakhdham and Bagh Express trains.

Gorakhpur News: गोरखधाम और बाघ एक्सप्रेस के पहुंचने पर प्लेटफाॅर्म पर उमड़े यात्री

Mon, 16 Nov 2026 02:23 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 16 Nov 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
Passengers thronged the platform upon the arrival of the Gorakhdham and Bagh Express trains.
गोरखपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 2 पर खड़ी बाघ एक्सप्रेस ट्रेन में बैठने के लिए लगी यात् - फोटो : गैरसैण को स्थाई राजधानी बनाए जाने की मांग को लेकर स्थाई राजधानी गैरसैण समिति द्वारा निकाली गई रैली। संवाद
गोरखपुर। छठ पर्व पर रविवार को रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ कम रही। दिन में स्टेशन के होल्डिंग एरिया में भी इक्का-दुक्का यात्री ही नजर आए। हालांकि, बाहर से आने वाली गोरखधाम एक्सप्रेस और बिहार की ओर जाने वाली बाघ एक्सप्रेस के पहुंचने पर प्लेटफाॅर्म पर यात्रियों की भीड़ जुट गई। गोरखधाम एक्सप्रेस प्लेटफाॅर्म नंबर सात पर पहुंची तो बड़ी संख्या में यात्री उतरे और अपने घरों के लिए रवाना हुए। वहीं, प्लेटफाॅर्म नंबर दो पर खड़ी बाघ एक्सप्रेस में सवार होने के लिए यात्रियों की भीड़ लगी रही।
विज्ञापन


ट्रेनों में सीट नहीं मिलने के कारण बड़ी संख्या में यात्रियों ने जनरल टिकट लेकर सफर किया। जनरल कोच में काफी भीड़ रही। यात्रियों को सुरक्षित और व्यवस्थित तरीके से ट्रेन में चढ़ाने के लिए रेलवे सुरक्षा बल के जवानों ने मोर्चा संभाला। जवानों ने यात्रियों को कतार में लगवाकर कोच में प्रवेश कराया। स्टेशन के होल्डिंग एरिया में भी रेलवे कर्मचारियों के साथ आरपीएफ के जवान तैनात रहे। वे यात्रियों की सुविधा और भीड़ प्रबंधन में मुस्तैद रहे।
विज्ञापन



भरकर रवाना हुईं बसें
गोरखपुर। रेलवे बस स्टेशन पर भी यात्रियों की भीड़ कम रही। हालांकि, बसों में सीट पाने के लिए यात्री पहले से ही खड़ी बसों में पहुंचकर बैठते नजर आए। यात्रियों के भरने के बाद बसें लगातार अलग-अलग रूटों पर रवाना होती रहीं। देवरिया, सलेमपुर, पडरौना और तमकुही सहित आसपास के क्षेत्रों के लिए बसों का संचालन जारी रहा। बस स्टेशन पर यात्रियों की संख्या कम होने के बावजूद बसें भरकर निकलती रहीं। परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक लव कुमार सिंह ने बताया कि रविवार को यात्रियों की भीड़ कम रही। यात्रियों की संख्या के हिसाब से बसों की पर्याप्त व्यवस्था है। सभी प्रमुख रूटों पर बसों का संचालन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed