फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Passengers liked it.. Gorakhpur Airport got eighth place in the country.

Gorakhpur News: यात्रियों के मन को भाया.. गोरखपुर एयरपोर्ट ने देश में आठवां स्थान पाया

Thu, 25 Jul 2024 06:05 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jul 2024 06:05 AM IST
विज्ञापन
Passengers liked it.. Gorakhpur Airport got eighth place in the country.
ग्राहक संतुष्टि : कम संसाधन में संचालित एयरपोर्ट को मिली उपलब्धि
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। गोरक्षनगरी के एयरपोर्ट को ग्राहक संतुष्टि के मामले में देश में आठवां स्थान मिला है। देश के अन्य एयरपोर्ट के मुकाबले कम संसाधन में एयरपोर्ट को यह उपलब्धि मिली है। खास बात यह है कि गोरखपुर भी इस बार रैंकिंग में शामिल हो गया है। गोरखपुर के साथ ही देहरादून, प्रयागराज जिले को भी अखिल भारतीय स्तर पर आठवीं रैंक मिली है। पहले स्थान पर राज मुंदरी, दूसरे पर गग्गल और तीसरे पर लेह है।

बता दें कि एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एएआई) की ओर से प्रत्येक छह माह में अखिल भारतीय स्तर पर ग्राहक संतुष्टि सूचकांक जारी किया जाता है। इस दौरान जनवरी से जून एवं जुलाई से दिसंबर तक की अवधि में सर्वे के आधार पर एएआई अपनी रिपोर्ट जारी करता है। इस सर्वे में एयरपोर्ट पर ही यात्रियों से वहां मौजूद सुविधाओं के बारे में पूछा जाता है। यात्रियों से लिए गए फीडबैक के आधार पर ही एयरपोर्ट की रैंक निर्धारित की जाती है। इस वर्ष जनवरी से जून तक तक हुए सर्वे की रिपोर्ट अब एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने जारी की है। इसमें केवल घरेलू उड़ान संचालित किए जाने वाले 61 एयरपोर्ट शामिल किए गए हैं।
विज्ञापन


एयरपोर्ट पर बढ़ीं सुविधाएं
गोरखपुर एयरपोर्ट से वर्तमान में एक दिन में आठ शहरों के लिए 16 उड़ानें हो रही हैं। हर दिन यहां 2400-2500 यात्री आ रहे हैं। यहां पर बैठने के लिए एसी हॉल, एक्सीलेटर लिफ्ट समेत तमाम सुविधाएं दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एयरपोर्ट को आठवीं रैंक मिली है। कम संसाधन में यहां यात्रियों की सुविधा का खास ख्याल रखा जाता है। इसलिए यात्रियों का फीडबैक हमेशा अच्छा ही मिलता है।
विजय कौशल, प्रभारी प्रचालन, एयरपोर्ट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed