{"_id":"666b750ef81a31795d038f34","slug":"passengers-are-suffering-due-to-heat-atm-water-is-not-able-to-cool-down-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-588642-2024-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: गर्मी से यात्री बेहाल, ठंडा नहीं हो पा रहा वाटर एटीएम का पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: गर्मी से यात्री बेहाल, ठंडा नहीं हो पा रहा वाटर एटीएम का पानी
विज्ञापन
गोरखपुर। शरीर झुलसाती गर्मी में यात्रा करने को मजबूर लोग रेलवे स्टेशन पर ठंडा पानी के लिए परेशान हो रहे हैं। बृहस्पतिवार दोपहर स्टेशन पर बाघ एक्सप्रेस के इंतजार में खड़े यात्रियों को ठंडा पानी भी बड़ी मुश्किल से मिल रहा था। वेंडरों का कहना था कि ठंडे पानी की डिमांड इतनी है कि यहां लगे वाटर एटीएम में पानी ठंडा नहीं हो पा रहा है।
दोपहर करीब 12:30 बजे स्टेशन के प्लेटफाॅर्म नंबर एक व दो पर यात्रियों की भीड़ थी। लू के थपेड़ों के बीच बड़ी संख्या में लोग छपरा-सिवान और हाजीपुर जाने के लिए ट्रेन का इंतजार कर रहे थे। इसी बीच काठगोदाम-हाबड़ा के बीच चलने वाली बाघ एक्सप्रेस के आने की घोषणा हुई।
सिवान जाने के लिए यहां सुबह से ही बैठे बिरझन प्रसाद ने बताया कि कुछ जरूरी काम से गोरखपुर आए थे। सुबह काम जल्द खत्म कर वापस जाने के लिए स्टेशन पर आ गए। यहां लगे वाटर एटीएम बूथ पर गए तो वहां पानी तो मिला, लेकिन ठंडा नहीं था। बताया गया कि सुबह से ही इतनी डिमांड रह रही है कि पानी ठंडा नहीं हो पा रहा है। निजी वेंडरों की दुकान पर भी कोल्ड ड्रिंक व ठंडे पानी की डिमांड बहुत अधिक है।
विज्ञापन
बाघ एक्सप्रेस आते ही उमड़ी भीड़
उत्तराखंड से उत्तर प्रदेश, बिहार होते हुए पश्चिम बंगाल तक जाने वाली बाघ एक्सप्रेस में बृहस्पतिवार को जबरदस्त भीड़ थी। दोपहर करीब एक बजे प्लेटफाॅर्म नंबर दो पर इस ट्रेन के आते ही यात्री दौड़ पड़े। ट्रेन से जितनी संख्या उतरने वालों की थी, उससे कई गुना लोग चढ़ने का प्रयास कर रहे थे। इसके चलते वहां गुत्थम-गुत्थी जैसी नौबत आ गई थी। आरपीएफ सब इंस्पेक्टर भीम सिंह व अन्य जवानों ने मोर्चा संभाला और गेट पर से लोगों को किनारे हटाकर पहले अंदर वालों को बाहर निकाला गया और फिर प्लेटफाॅर्म पर खड़े यात्री अंदर चढ़े। करीब 15 मिनट तक ऐसी स्थिति बनी रही।