{"_id":"63562389efd18e0d8830abf5","slug":"partial-solar-eclipse-will-be-53-minutes-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"Diwali 2022: दिवाली के अगले दिन गोरखपुर में 53 मिनट रहेगा आंशिक सूर्यग्रहण, ऐसे करें खगोलीय घटना का दीदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Diwali 2022: दिवाली के अगले दिन गोरखपुर में 53 मिनट रहेगा आंशिक सूर्यग्रहण, ऐसे करें खगोलीय घटना का दीदार
Mon, 24 Oct 2022 11:02 AM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 24 Oct 2022 11:02 AM IST
सार
खगोलविद् अमर पाल सिंह ने बताया कि किसी भी प्रकार के सूर्यग्रहण को नंगी आंखों, टेलीस्कोप अथवा दूरबीन की सहायता से नहीं देखा जाना चाहिए। किसी भी सूरत में सूर्य को साधारण फिल्टर अथवा धूप के चश्में से भी नहीं देखना चाहिए।
विज्ञापन
सूर्यग्रहण। (फाइल)
- फोटो : सोशल मीडिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिवाली के अगले दिन लगने वाले आंशिक सूर्यग्रहण की खगोलीय घटना का लुत्फ शहरवासी नि:शुल्क उठा सकें। वीर बहादुर सिंह नक्षत्रशाला की ओर से खगोलीय घटना को टेलीस्कोप की मदद से दिखाया जाएगा। इसे लेकर नक्षत्रशाला की ओर से तैयारियां प्रारंभ कर दी गई हैं। गोरखपुर में 53 मिनट तक आंशिक सूर्यग्रहण को देखा जा सकेगा।
विज्ञापन
क्षेत्रीय वैज्ञानिक अधिकारी महादेव पांडेय ने बताया कि 25 अक्तूबर को शाम 4:37 बजे सूर्यग्रहण की शुरुआत होगी। शाम 6:29 बजे तक सूर्यग्रहण रहेगा। मगर, गोरखपुर में सूर्यास्त का समय शाम 5:19 बजे तक है अत: 5:29 बजे तक इसे देखा जा सकेगा। उन्होंने कहा कि एक्सरे फिल्म, फ्लापी, धूप के चश्मों, फोटो फिल्म, वेल्डिंग ग्लास से इसे नहीं देखना चाहिए।
विज्ञापन
खगोलविद् अमर पाल सिंह ने बताया कि किसी भी प्रकार के सूर्यग्रहण को नंगी आंखों, टेलीस्कोप अथवा दूरबीन की सहायता से नहीं देखा जाना चाहिए। किसी भी सूरत में सूर्य को साधारण फिल्टर अथवा धूप के चश्में से नहीं देखना चाहिए।
विज्ञापन
व्राटिनो टेक्नोलॉजी भी कराएगी सूर्यग्रहण के दर्शन
सूर्यग्रहण के अवसर पर व्राटिनो टेक्नोलॉजी की ओर से भी सूर्यग्रहण की खगोलीय घटना को टेलीस्कोप और सोलर गूगल के माध्यम से सिक्टौर स्थित रीता कांप्लेक्स में दिखाया जाएगा। सचिव सचिंद्रनाथ ने बताया कि ग्रहों और नक्षत्रों को लेकर ज्ञान बढ़ाने वाले अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान की ओर से पूर्व में भी सूर्यग्रहण और चंद्रग्रहण का दीदार नौकाविहार पर कराया गया है।