{"_id":"65591567944430fa5a05f0fb","slug":"parking-closed-rs-165-lakh-to-be-recovered-from-illegal-operators-gorakhpur-news-c-7-gkp1006-372884-2023-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: पार्किंग बंद, अवैध संचालन करने वालों से होगी 1.65 लाख की वसूली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: पार्किंग बंद, अवैध संचालन करने वालों से होगी 1.65 लाख की वसूली
विज्ञापन
0- सिटी मॉल के सामने नजूल की जमीन पर बने स्टैंड को अवैध रूप से संचालित करने पर नगर निगम ने की कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। नगर निगम प्रशासन सिटी मॉल के सामने संचालित अवैध पार्किंग संचालित करने वालों से 1.65 लाख रुपये की वसूली भी करेगा। शुक्रवार को कार्रवाई के दौरान अपर नगर आयुक्त ने पार्किंग का संचालन करने वाले के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की बात भी कही थी। जुर्माना तय करने के बाद रविवार या सोमवार को कैंट थाने में तहरीर दी जाएगी।
अपर नगर आयुक्त निरंकार सिंह ने शुक्रवार को सिविल लाइंस स्थित नजूल की जमीन पर अवैध पार्किंग संचालित पाई थी। निरीक्षण के बाद और पूछताछ में पता चला कि अवैध रूप से पार्किंग शुल्क वसूला जा रहा था। टीम को देखते ही संचालक व उसके सहयोगी भागने लगे थे। टीम ने दो-तीन लोगों को पकड़ा जिनके पास से रेलवे कार पार्किंग लिखी पर्ची की दो गड्डी मिली थी। पर्चियों पर 40 रुपये शुल्क भी लिखा था। शनिवार को विस्तृत जांच में पता चला कि पिछले साल एक साल के लिए टेंडर निकाला गया मगर पांच महीने पहले ही अनुबंध की अवधि खत्म हो गई थी और तब से संचालक बिना सूचना दिए अवैध तरीके से ही स्टैंड का संचालन करते हुए वसूली कर रहा था। इस समयावधि का आकलन किया गया है और अब संचालक से 1.65 लाख रुपये की वसूली की जाएगी क्योंकि प्रशासन ने इस भूमि पर स्टैंड के संचालन की जिम्मेदारी नगर निगम को सौंप रखी है। उन्होंने कहा कि इसके लिए उन्हें नोटिस जारी किया जाएगा। अपर नगर आयुक्त निरंकार सिंह ने बताया कि सिटी माल के सामने नजूल की भूमि के साथ ही शहर के दो तीन स्थानों पर पार्किंग के लिए टेंडर आमंत्रित किया जा चुका है। छठ पूजा के बाद इसे खोला जाएगा।
0- बंद रही पार्किंग
शनिवार को पार्किंग बंद रही। नगर निगम की तरफ से प्रवेश द्वार पर बांस और बल्ली लगाकर प्रवेश बंद कर दिया गया था। अंदर की तरफ पूरी जमीन खाली थी। टेंडर फाइनल होने के बाद भी अब फिर से वहां स्टैंड संचालित किया जाएगा।