{"_id":"692210aa602371365802b728","slug":"parcels-remained-undisturbed-on-the-platform-for-three-hours-disrupting-passenger-movement-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1143309-2025-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: प्लेटफार्म पर तीन घंटे तक नहीं हटे पार्सल, यात्रियों की आवाजाही हुई बाधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: प्लेटफार्म पर तीन घंटे तक नहीं हटे पार्सल, यात्रियों की आवाजाही हुई बाधित
विज्ञापन
प्लेटफार्म पर देर शाम तक पड़ा रहा पार्सल,प्लेटफार्म नंबर एक।संवाद।
गोरखपुर। रेलवे स्टेशन पर पार्सल प्रबंधन की लापरवाही एक बार फिर सामने आई है। शनिवार को प्लेटफार्म नंबर एक और सात पर पार्सल तीन घंटे से अधिक समय तक पड़े रहे, जबकि रेलवे नियमों के अनुसार किसी भी पार्सल को प्लेटफार्म पर आधे घंटे से ज्यादा नहीं छोड़ना चाहिए। प्लेटफार्म पर पड़े पार्सलों से यात्रियों को आवागमन में भारी असुविधा का सामना करना पड़ा।
यात्रियों का कहना है कि ट्रेनों से उतारे गए पार्सल अक्सर घंटों तक प्लेटफार्म पर ही पड़े रहते हैं, जिससे भीड़ के समय स्थिति और भी खराब हो जाती है। शनिवार को भी ऐसी ही स्थिति रही। प्लेटफार्म नंबर एक पर बिहार से आने वाली आम्रपाली एक्सप्रेस से सचिन कुमार के नाम उतारा गया पार्सल दोपहर करीब तीन बजे प्लेटफार्म पर रखा गया, जो देर शाम तक वहीं पड़ा रहा। इसी तरह प्लेटफार्म नंबर सात पर दिल्ली से आए पार्सल को समय से नहीं हटाया गया। यह पार्सल पश्चिमी फुट ओवर ब्रिज की सीढ़ियों के पास रखा रहा, जिससे सीढ़ियों से ऊपर-नीचे जाने वाले यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी।
पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया प्लेटफार्म को किसी भी दशा में निर्धारित समय में ही पार्सल को हटा लेना है। इसकी निगरानी के निर्देश दिए गए हैं यदि इसमें कोई लापरवाही बरती जाएगी तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।