फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Pankaj Chaudhary will arrive tomorrow, more than five thousand workers will welcome him at major intersections.

Gorakhpur News: कल आएंगे पंकज चौधरी, प्रमुख चौराहों पर पांच हजार से ज्यादा कार्यकर्ता करेंगे स्वागत

Sun, 04 Jan 2026 01:31 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jan 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
Pankaj Chaudhary will arrive tomorrow, more than five thousand workers will welcome him at major intersections.
गोरखपुर। भाजपा के नवागत प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी पांच दिसंबर को गोरखपुर आएंगे। वह गोरखनाथ मंदिर जाकर गुरु गोरखनाथ का दर्शन-पूजन करेंगे फिर माधव धाम स्थित संघ कार्यालय जाकर आरएसएस के प्रचारकों से मिलेंगे। वे केंद्रीय राज्यमंत्री कमलेश पासवान के आवास पर भी जाएंगे।
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पंकज चौधरी पहली बार शहर में आ रहे हैं। इसे देखते हुए उनके स्वागत को लेकर भाजपा ने रणनीति तैयार कर ली है। पांच हजार से ज्यादा कार्यकर्ता एयरपोर्ट से लेकर उनके आवास और भाजपा कार्यालय तक प्रमुख चौराहों पर जोरदार स्वागत करेंगे।
विज्ञापन

क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय ने शनिवार को सर्किट हाउस में आयोजित प्रेस वार्ता में प्रदेश अध्यक्ष के आगमन और उनके स्वागत की तैयारियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष पांच दिसंबर को पूर्वाह्न 11 बजे एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे। यहां से निकलकर मोहद्दीपुर स्थित गुरुद्वारा पहुंचकर गुरु गोविंद सिंह के प्रकाश उत्सव के अवसर पर चलने वाले कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। भाजपा क्षेत्रीय कार्यालय पहुंचेंगे, जहां कार्यकर्ताओं की ओर से आयोजित स्वागत कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। इसके बाद क्षेत्रीय कार्य समिति की बैठक में शामिल होंगे। यहां से रेलवे स्टेशन पहुंचकर महाराणा प्रताप की मूर्ति पर माल्यार्पण करेंगे फिर गोरखनाथ मंदिर पहुंचेंगे। इसके बाद माधव धाम संघ कार्यालय पहुंचेंगे। लोगों से मिलने के बाद घंटाघर स्थित अपने आवास पहुंचेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद छह जनवरी को सुबह 10 बजे शास्त्री चौक स्थित लाल बहादुर शास्त्री, काली मंदिर स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल, असुरन चौक पर लोकनायक जयप्रकाश नारायण की मूर्ति पर माल्यार्पण करेंगे। पिपराइच विधानसभा के बूथ नंबर 199 की बूथ समिति के साथ बैठक कर गहन मतदाता पुनरीक्षण अभियान को गति देंगे। इसके बाद अपने संसदीय क्षेत्र महराजगंज के लिए रवाना हो जाएंगे।

प्रेसवार्ता के दौरान क्षेत्रीय कोषाध्यक्ष पुष्पदंत जैन, जिलाध्यक्ष जनार्दन तिवारी, महानगर संयोजक राजेश गुप्ता, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी डॉ. बच्चा पांडेय ''''नवीन'''', सह मीडिया प्रभारी राहुल तिवारी, भाजपा नेता राजेश पांडेय, जिला मीडिया प्रभारी केएम मझवार, महानगर मीडिया प्रभारी चंदन आर्या उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed