फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   In Maharajganj lok Sabha nominetion Pankaj Chaudhary has immovable property worth Rs 21.30 crore.

Maharajganj News: पंकज चौधरी के पास 21.30 करोड़ की अचल सम्पत्ति- इतने लाख के सिर्फ हैं सोने के जेवर

Sat, 11 May 2024 11:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, महाराजगंज
अमर उजाला ब्यूरो, महाराजगंज Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sat, 11 May 2024 11:27 AM IST
विज्ञापन
In Maharajganj lok Sabha nominetion Pankaj Chaudhary has immovable property worth Rs 21.30 crore.
महाराजगंज कलेक्ट्रेट में लोकसभा प्रत्याशी के रुप में नामांकन करते पंकज चौधरी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

लोकसभा प्रत्याशी व छह बार के सांसद पंकज चौधरी ने शुक्रवार को नामांकन दाखिल कर दिया। इस दौरान घोषित संपत्ति के ब्योरे के अनुसार, वर्ष 2019 से लेकर अभी तक पंकज चौधरी की चल सम्पत्ति 67 लाख 65 हजार 86 रुपया से बढ़ कर 1 करोड़ 14 लाख 43 हजार 314 रुपया हो गई है।

विज्ञापन


अचल सम्पत्ति भी इस दौरान 20 करोड़ 40 लाख 38 हजार रुपये से 21 करोड़ 30 लाख 22 हजार रुपये हो गई है। पत्नी भाग्यश्री के पास भी अचल संपत्ति 2019 के मुकाबले साढ़े तीन करोड़ बढ़कर 11 करोड़ 74 लाख 82 हजार 600 रुपये हो गई है।
विज्ञापन


घोषणा पत्र के अनुसार, पंकज के पास 8.40 लाख रुपये मूल्य के 120 ग्राम सोने के जेवर है। पत्नी के पास 19.95 लाख रुपया मूल्य का 285 ग्राम सोने का गहना व 99 हजार रुपये मूल्य का 11 सौ ग्राम चांदी का गहना है। पति-पत्नी के अलावा संयुक्त परिवार में 21 लाख रुपये का हीरा जड़ित सोने का गहना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंकज के पास 57 हजार 825 रुपया नकदी व पत्नी के पास 1 लाख 4 हजार 815 रुपया नकदी है।

असलहाधारी हैं पंकज, पत्नी के पास भी है रायफल व पिस्टल
घोषणा पत्र के मुताबिक पंकज चौधरी के पास रायफल, रिवाल्वर व डीबीबीएल बंदूक है। पत्नी के पास भी रायफल व पिस्टल है। धनेवा में जिस मकान में पंकज चौधरी रहते हैं, उस प्लाट को वर्ष 1996 में 1 लाख 58 हजार 570 रुपया में खरीदा था। उसमें 2 लाख 5 हजार रुपये से विकास सन्निर्माण कराया। अब उसकी अनुमानित बाजार मूल्य 6 करोड़ 86 लाख 20 हजार रुपये हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed