फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Panchayat representatives, officials left for Delhi for encouragement

Gorakhpur News: प्रोत्साहन के लिए दिल्ली रवाना हुए पंचायत प्रतिनिधि, अधिकारी

Fri, 29 Sep 2023 01:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Fri, 29 Sep 2023 01:53 AM IST
विज्ञापन
Panchayat representatives, officials left for Delhi for encouragement
गोरखपुर। जिले के आकांक्षी ब्लाॅक में शामिल बांसगांव और ब्रह्मपुर के पंचायत प्रतिनिधि और अधिकारी प्रोत्साहन के लिए दिल्ली रवाना हो गए। 30 सितंबर को दिल्ली के प्रगति मैदान स्थित भारत सरकार मंडपम में आयोजित कार्यक्रम में गोरखपुर के तीन जिला स्तरीय अधिकारी, दो ब्लाॅक प्रमुख, छह ब्लाॅक स्तरीय अधिकारी और 18 प्रधान शामिल होंगे। कार्यक्रम को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संबोधित करेंगे। दोनों ब्लाॅकों के मुख्यालय, ब्लाॅक के 10-10 गांवों और जिला स्तर पर इसका सजीव प्रसारण किया जाएगा।
विज्ञापन



जिला स्तर से इसमें जिला पंचायत राज अधिकारी नीलेश प्रताप सिंह और जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी सच्चिदानंद, जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अभिनव कुमार मिश्र शामिल होंगे। इनके अलावा विकास खंड बांसगांव की ब्लाॅक प्रमुख लालमती देवी, खंड विकास अधिकारी यशोवर्धन सिंह, सीएम फेलो संगीता जायसवाल, सहायक विकास अधिकारी पंचायत अजय कुमार सिंह, ग्राम प्रधान रामाकांत, रामूभाग शर्मा, पन्नेलाल, दिनेश पांडेय, विष्णु शंकर मिश्रा, हरितोष कुमार पांडेय, अमरेंद्र पाल, भवेश कुमार मिश्रा, मनोज कुमार शामिल होंगे।
विज्ञापन

वहीं, विकास खंड ब्रह्मपुर के ब्लाॅक प्रमुख सुमन यादव, खंड विकास अधिकारी पीयूष त्रिपाठी, सीएम फेलो प्रवीण कुमार राव, सहायक विकास अधिकारी पंचायत मनोज कुमार पांडेय, ग्राम प्रधान संगीता, नागेंद्र सिंह, नीतू, गोविंद यादव, ओमप्रकाश निषाद, सुमन देवी, अब्दुल हन्नन खान, दिनेश, शिवाजी सिंह और जयप्रकाश यादव बस से दिल्ली रवाना हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed