फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Panchayat held at the police post, the moneylender told the victim that he will not get the bullet and car

Gorakhpur News: पंचायत हो गई, पीड़ित से सूदखोर बोला 'नहीं मिलेगी बुलेट और कार' पुलिस व चौकी इंचार्ज रहे खामोश

Mon, 20 May 2024 11:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Mon, 20 May 2024 11:03 AM IST
सार

नौसड़ हरैया पराग मिल्क डेयरी निवासी दिव्यांश धर द्विवेदी ने शनिवार को गीडा थाने में सूदखोरों के खिलाफ तहरीर दी। बताया कि चौकी पर पंचायत के दौरान भी पुलिस और चौकी इंचार्ज सूदखोर की जगह उन्हीं पर दबाव बनाते दिखे। सूदखोर को लेकर सभी खामोश रहे।

विज्ञापन
Panchayat held at the police post, the moneylender told the victim that he will not get the bullet and car
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नौसड़ हरैया पराग मिल्क डेयरी निवासी दिव्यांश धर द्विवेदी ने शनिवार को गीडा थाने में सूदखोरों के खिलाफ तहरीर दी। इसमें लिखा था कि रामगढ़ताल में किराए पर रहने वाले सूदखोर ने पांच लाख 40 हजार रुपये के बदले दस लाख रुपये ले लिए। साथ ही पीड़ित की लोन पर खरीदी गई लक्जरी कार और बुलेट भी छीन ली।
विज्ञापन


आरोप है कि रविवार को नौसड़ चौकी पर पंचायत हुई, जिसमें सूदखोर ने पीड़ित से कहा कि वह कार और बुलेट नहीं देगा। पीड़ित ने बताया कि रविवार को दबंग सूदखोर दलबल के साथ चौकी पर अपना पक्ष रखने पहुंचा था। चौकी इंचार्ज पीड़ित की बात न सुनकर सूदखोर की तरफ से ही बोलते नजर आए। अपनी बात समझाने के लिए उन्होंने पीड़ित को कई बार डांट भी लगाई।
विज्ञापन


1076 पर की शिकायत
दिन भर पीड़ित दिव्यांश शिकायत लेकर दौड़ता रहा, वह पुलिस ऑफिस भी गया, लेकिन रविवार होने की वजह से वहां कोई अधिकारी नहीं मिला। फिर उसने सीएम हेल्पलाइन 1076 पर कॉल कर शिकायत दर्ज कराई। दवा का काम करने वाले दिव्यांश का आरोप है कि बांसगांव निवासी एक दबंग व्यक्ति रामगढ़ताल में रहता है, और सूद का धंधा करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक परिचय के माध्यम से उससे दवा के काम में जरूरत पड़ने पर दिसंबर में दो तीन बार में पांच लाख 40 हजार रुपया छह फीसद सूद पर लिया। सूद देने में देर होने पर सूदखोर ने नई कार और बुलेट अपने पास रख ली। इसके बाद उन्होंने किसी तरह रुपये दिए। अब वह और रुपये की मांग कर रहा है।

कार और बुलेट की किस्त भरता है दिव्यांश
दिव्यांश का आरोप है कि वह हर माह कार और बुलेट की किस्त जमा करता है। इसमें बुलेट की अब कुछ ही किस्तें बची हैं। दिव्यांश ने बताया कि उसके घर पर प्रतिदिन फोन कर दबंग सूदखोर पिता को गालियां देता है। घर आकर मारने की धमकी देता है, जिसकी रिकॉर्डिंग उसके पास है। साथ ही रुपये के लेनदेन का हिसाब भी उसके पास है।


सीओ गीडा अनुराग सिंह ने बताया कि मेरे संज्ञान में यह मामला आया है। नौसड़ चौकी इंचार्ज को इसकी जांच करने के लिए कहा है। पीड़ित और जिस पर आरोप लगा है, उसे भी चौकी पर बुलाया गया था। जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed