फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Panchayat elections Disposal of objections starts today in Gorakhpur

पंचायत चुनाव: आपत्तियों का निस्तारण आज से शुरू, 14 मार्च को होगा अंतिम प्रकाशन

Wed, 10 Mar 2021 11:48 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 10 Mar 2021 11:48 AM IST
सार

  • जिला मुख्यालय और ब्लॉक पर आई हैं कुल 830 आपत्तियां, ज्यादातर प्रधान पद की
  • डीएम की अध्यक्षता वाली कमेटी विकास भवन सभागार में करेगी आपत्तियों का निस्तारण

विज्ञापन
Panchayat elections Disposal of objections starts today in Gorakhpur
पंचायत चुनाव। - फोटो : amar ujala

विस्तार

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मद्देनजर विभिन्न पदों के लिए जारी आरक्षण की अनंतिम सूची पर आई आपत्तियों का निस्तारण बुधवार से शुरू हो जाएगा। दो दिनों में सभी आपत्तियों का निस्तारण कर लेने की योजना है। 14 को आरक्षण सूची का अंतिम प्रकाशन होगा। 15 मार्च को राज्य मुख्यालय को सूची भेज दी जाएगी।

विज्ञापन


आपत्तियों के निस्तारण के दौरान बहुत कम बदलाव की संभावना है। जिला पंचायती राज कार्यालय के मुताबिक, ज्यादातर आपत्तियां निराधार हैं। आरक्षण का निर्धारण, शासन द्वारा जारी गाइडलाइन के मुताबिक ही हुआ है। अनंतिम सूची तैयार करने के बाद सभी पदों के लिए तय आरक्षण का सत्यापन भी किया गया था।
विज्ञापन


ग्राम पंचायत सदस्य, प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य, प्रमुख और जिला पंचायत सदस्य पद के लिए दो मार्च को अनंतिम सूची प्रकाशित की गई थी। चार मार्च से इस सूची पर आपत्ति मांगी गई थी। आठ मार्च आपत्ति दर्ज कराने का आखिरी मौका था। इस दौरान कुल 830 आपित्तयां आईं। इनमें जिला मुख्यालय पर सर्वाधिक 499 तथा ब्लॉक कार्यालयों पर 331 आपत्तियां पहुंचीं। मंगलवार को ब्लॉकों में दी गई आपत्तियों का संकलन कराया गया। ज्यादातर आपत्तियां प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य और जिला पंचायत सदस्य पद के आरक्षण को लेकर आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएम के. विजयेंद्र पांडियन की अध्यक्षता वाली चार सदस्यीय कमेटी बुधवार को सुबह 10 बजे से आपत्तियों का निस्तारण करेगी। उम्मीद है कि दो दिनों 10 और 11 मार्च को सभी मामलों का निस्तारण हो जाएगा। पूरी प्रक्रिया की वीडियो रिकार्डिंग होगी। निस्तारण के समय संबंधित आपत्तिकर्ता भी मौजूद रहेंगे। आपत्ति दर्ज कराने वाले प्रत्येक व्यक्ति को कमेटी, अपने जवाबों से संतुष्ट करेगी। जरूरत पड़ने पर उन्हें शासनादेश के साथ ही आरोही क्रम की सूची आदि भी दिखाई जाएगी।

 

जिला मुख्यालय पर प्रधान की 401 आपत्तियां मिली

पंचायतीराज कार्यालय के मुताबिक, जिला मुख्यालय पर मिली कुल 499 आपत्तियों में से प्रधान की सर्वाधिक 401, प्रमुख की 17, जिला पंचायत वार्ड की 55 और क्षेत्र पंचायत वार्ड के आरक्षण से जुड़ी 26 आपत्तियां हैं। इनके अलावा ब्लॉकों पर भी लोगों ने आपत्ति दर्ज कराई है। उनमें भी प्रधान पद के आरक्षण को लेकर ही ही सबसे ज्यादा आवेदन आए हैं।

सभी पदों के लिए गोला ब्लॉक में कुल 41, भटहट में 39, सहजनवां में चार, बड़हलगंज में 20, गगहा में 23, खोराबार में पांच, सरदारनगर में आठ, कौड़ीराम में 28, खजनी में 34 और पाली ब्लॉक कार्यालय पर 10 आपत्तियां पहुंची हैं। ब्रह्मपुर और जंगल कौड़िया में एसटी आरक्षण को लेकर शिकायत हुई है तो कुछ ब्लॉकों में एक ही गांवों को लेकर कई आपत्तियां हैं। ग्राम पंचायत सदस्य के आरक्षण के संबंध में सिर्फ दो आपत्ति आई हैं। दोनों पिपराइच की हैं।  

मंगलवार को सभी आपत्तियों का संकलन करा लिया गया। बुधवार और बृहस्पतिवार को डीएम की अध्यक्षता वाली कमेटी आपत्तियों का निस्तारण करेगी। निस्तारण की पूरी प्रक्रिया की वीडियो रिकार्डिंग कराई जाएगी। प्रत्येक आपत्तिकर्ता को सुना जाएगा और उसे संतुष्ट किया जाएगा। जिन्हें जरूरत महसूस होगी उन्हें शासनादेश, आरोही क्रम की सूची आदि भी दिखाई जाएगी। - हिमांशु शेखर ठाकुर, डीपीआरओ


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed