{"_id":"60b758ccb74b4d5c1e7908f6","slug":"panchayat-by-election-schedule-to-fill-vacant-posts-of-member-village-head-and-bdc-continues","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"उपचुनाव का कार्यक्रम जारी: गोरखपुर के 433 पंचायतों के भी गठन की राह खुली, कल से पर्चों की होगी बिक्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपचुनाव का कार्यक्रम जारी: गोरखपुर के 433 पंचायतों के भी गठन की राह खुली, कल से पर्चों की होगी बिक्री
Wed, 02 Jun 2021 03:39 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 02 Jun 2021 03:39 PM IST
सार
सदस्य, प्रधान और बीडीसी के खाली पदों को भरने के लिए उपचुनाव का कार्यक्रम जारी। जिले में ग्राम पंचायत सदस्य के 4500, प्रधान के छह और बीडीसी के पांच पद हैं खाली।
विज्ञापन
उपचुनाव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले की 1294 में से बाकी बची 433 पंचायतों के गठन की भी राह खुल गई है। इसी महीने इन पंचायतों का भी गठन हो जाने की उम्मीद है। प्रधान, ग्राम पंचायत सदस्य और बीडीसी के खाली पड़े पदों को भरने के लिए निर्वाचन आयोग ने उपचुनाव का कार्यक्रम जारी कर दिया है। छह जून को नामांकन और पर्चों की जांच, सात जून को नाम वापसी और 12 को मतदान होगा जबकि 14 जून को मतगणना होगी। जिला निर्वाचन कार्यालय के मुताबिक बुधवार यानी आज जिले स्तर पर अधिसूचना जारी हो जाएगी। इसके बाद तीन जून से पर्चों की बिक्री शुरू होगी।
सहायक निर्वाचन अधिकारी जगनारायण मौर्य के मुताबिक जिले में ग्राम पंचायत सदस्य के करीब 4500, प्रधान के छह और बीडीसी के पांच पद खाली हैं। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के बाद आए नतीजों के आधार पर वर्तमान में 861 पंचायतों का गठन हो गया है। इनके प्रधानों ने शपथ लेने के बाद कामकाज भी शुरू कर दिया है।
वहीं मानक के मुताबिक दो तिहाई सदस्यों की संख्या पूरी नहीं हो पाने की वजह से 427 पंचायतों का गठन नहीं हो पाया तो वहीं छह ऐसी पंचायतें हैं जहां प्रत्याशी प्रधानी जीतने के बाद जिंदगी की जंग हार गए। अब इन सभी पदों को भरने के लिए उपचुनाव की घोषणा कर दी गई है। डीपीआरओ हिमांशु शेखर ठाकुर ने बताया कि खाली पदों का ब्योरा ब्लॉकों से मंगाया जा रहा है। बुधवार तक सभी ब्लॉकों से सूचना एकत्रित हो जाएगी, जिसके बाद उसे निर्वाचन कार्यालय को उपलब्ध करा दिया जाएगा।

यहां जीतने के बाद जिंदगी की जंग हार गए प्रत्याशी
भटहट ब्लॉक के जंगल हरपुर के नवनिर्वाचित प्रधान भुआल यादव का निधन मतदान के दूसरे दिन ही हो गया था। जंगल कौड़िया ब्लॉक के ग्राम पंचायत अहिरौली में ग्राम प्रधान चुनी गईं इंद्रा यादव का निधन मतगणना से पांच दिन पहले यानी 27 अप्रैल को हुआ। सरदारनगर ब्लॉक की ग्राम पंचायत बरईपार की प्रधान गीता देवी का निधन मतगणना के चार दिन बाद हुआ। बड़हलगंज ब्लॉक के ग्राम बेईली में प्रधान राजेश यादव की मौत मतगणना के बाद हुई तो जैतपुर गांव में प्रधान चुने गए पवन साहनी की मौत मतगणना के पहले ही।
पिपरौली ब्लॉक के ग्राम मिश्रवलिया में राघवेंद्र दुबे उर्फ गिलगिल दुबे को 14 अप्रैल की रात गोली लगी। 17 को इलाज के दौरान लखनऊ में उनका निधन हो गया और मतगणना के बाद वे जीत गए। वहीं 429 ऐसी पंचायतें हैं जहां ग्राम पंचायत सदस्यों की संख्या मानक के अनुसार नहीं हो पाने की वजह से वहां भी नवनिर्वाचित प्रधान शपथ नहीं ले सकेंगे।
निर्वाचन कार्यक्रम
जिले स्तर पर नोटिफिकेशन- 2 जून
पर्चों की बिक्री शुरू- 3 जून से
नामांकन- 6 जून सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक
नामांकन पत्रों की जांच- 6 जून शाम 5 बजे के बाद
उम्मीदवारी वापस लेने- 7 जून सुबह 8 से दोपहर 3
प्रतीक आवंटन- 7 जून दोपहर 3 बजे के बाद
मतदान- 12 जून सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक
मतगणना- 14 जून सुबह आठ बजे से