{"_id":"6125598d8ebc3e7a0601b11b","slug":"palm-emporium-will-be-biggest-mall-purvanchal-gorakhpur-city-news-gkp4066440130","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: पूर्वांचल का सबसे बड़ा मॉल होगा पॉम एम्पोरियो, जानिए क्या होगी इसकी खासियत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: पूर्वांचल का सबसे बड़ा मॉल होगा पॉम एम्पोरियो, जानिए क्या होगी इसकी खासियत
Thu, 26 Aug 2021 04:53 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 26 Aug 2021 04:53 PM IST
सार
चिड़ियाघर के पास रामगढ़ताल किनारे पॉम पैराडाइज की बहुमंजिला आवासीय इमारतें बनी हैं। इसी के पास मॉल बनेगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर शहर में पूर्वांचल के सबसे बड़े मॉल ‘पॉम एम्पोरियो’ के बनने का रास्ता साफ हो गया है। गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) ने आधुनिक सुविधा-संसाधनों से लैस मॉल का मानचित्र स्वीकृत कर दिया है। बारिश खत्म होते ही मॉल का निर्माण शुरू होगा। दो वर्ष के अंदर ही मॉल बनकर तैयार हो जाएगा।
विज्ञापन
चिड़ियाघर के पास रामगढ़ताल किनारे पॉम पैराडाइज की बहुमंजिला आवासीय इमारतें बनी हैं। इसी के पास मॉल बनेगा। यह शहर का पहला ऐसा मॉल होगा, जिसमें आईनॉक्स के छह स्क्रीन वाले मल्टीप्लेक्स होंगे। एक साथ 1150 लोग बैठकर फिल्में देख सकेंगे।
विज्ञापन
पॉम एम्पोरियो में सबसे बड़ी कार पार्किंग होगी। एक साथ 950 कारें खड़ी की जा सकेंगी। निदेशक विकास केजरीवाल ने बताया कि जीडीए से मानचित्र स्वीकृत हो गया है। ले-आउट बनकर तैयार है। जैसे ही बारिश खत्म होगी, वैसे ही निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा। इसमें राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय कंपनियों के शोरूम खुलेंगे। इसे लेकर कई नामी कंपनियों से करार हो चुका है।
विज्ञापन
गेमिंग जोन बनाए जाएंगे। फूड कोर्ट शानदार होगा। रामगढ़ताल से चंद कदमों की दूरी पर ही शहर का पहला ओपेन फूड कोर्ट बनाया जा रहा है। बैंक्वेट हाल भी रहेगा। छह स्क्रीन का मल्टीप्लेक्स शहरवासियों को रिझाएगा। आरामदायक कुर्सियों पर बैठकर फिल्में देखी जा सकेंगी। शहरवासियों की हर सुविधा को ध्यान में रखकर इसका डिजाइन तैयार कराया गया है।