फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Pali Riders defeated Gola and captured the trophy

Gorakhpur News: पाली राइडर्स ने गोला को हराकर ट्रॉफी पर किया कब्जा

Mon, 11 Dec 2023 01:51 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 11 Dec 2023 01:51 AM IST
विज्ञापन
Pali Riders defeated Gola and captured the trophy
टीचर्स प्रीमियर लीग के फाइनल मैच में पाली राइडर्स ने गोला को 39 रन से हराया
विज्ञापन

गोला के विशाल दूबे बने मैन ऑफ द मैच
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। राजकीय जुबिली इंटर काॅलेज के क्रिकेट ग्राउंड पर रविवार को टीचर्स प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला खेला गया। इस मैच में पाली राइडर्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गोला सुपर किंग को 39 रन से हराकर ट्रॉफी पर लगातार दूसरे वर्ष कब्जा जमा लिया।
पाली राइडर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए तीन विकेट पर 175 रन बनाए। जवाब में गोला की टीम 136 रन ही बना सकी। मैन ऑफ द मैच व बेस्ट बैट्समैन का पुरस्कार गोला के विशाल दूबे और बेस्ट बॉलर का पुरस्कार गोला के नैनीश पटेल को मिला।
विज्ञापन

समापन समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व मेयर सीताराम जायसवाल ने विजेता व उप विजेता टीम को पुरस्कृत किया। उन्होंने प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों के खेल भावना की सराहना की। विशिष्ट अतिथि चेयरमैन कोऑपरेटिव विजय प्रताप सिंह ने कहा कि नौनिहालों को शिक्षा देने वाले शिक्षकों ने खेल मैदान में एक खिलाड़ी के तौर पर बेहतरीन प्रदर्शन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर प्रधानाचार्य परिषद के प्रादेशिक संरक्षक डाॅ. टीपी सिंह, श्रीनिवास शुक्ल, ज्ञानेंद्र ओझा, युगेश कुमार शुक्ल, डाॅ. गोविंद राय, उमेश चंद्र शुक्ल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed