Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Painter Dies After Bike Is Hit by Sand Laden Tractor Trolley

गोरखपुर: बालू लदे ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से बाइक सवार पेंटर की मौत, परिजन ने किया चक्काजाम

Wed, 04 Nov 2026 05:30 PM IST
अनुराग रंजन अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर Published by: अनुराग रंजन Updated Wed, 04 Nov 2026 05:30 PM IST
सार

घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए। शव देखकर उनमें आक्रोश फैल गया और उन्होंने सड़क जाम कर दिया। करीब आधे घंटे तक आवागमन बाधित रहा।

विज्ञापन
Painter Dies After Bike Is Hit by Sand Laden Tractor Trolley
गुस्साए ग्रामीणों ने चक्काजाम किया - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

तिवारीपुर थाना क्षेत्र के डोमिनगढ़ गोलंबर के पास बुधवार दोपहर बालू लदे ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक को ट्रैक्टर-ट्रॉली समेत पुलिस ने हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन


मृतक की पहचान चिलुआताल थाना क्षेत्र के मजनू चौकी अंतर्गत उतरासोत गांव निवासी अवधेश निषाद (33) पुत्र सकलदेव निषाद के रूप में हुई है। अवधेश पेंटिंग का काम करता था। बुधवार को काम खत्म कर बाइक से घर लौट रहा था। इसी दौरान डोमिनगढ़ गोलंबर के पास उसी दिशा में जा रही बालू लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आ गया। हादसे में गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए। शव देखकर उनमें आक्रोश फैल गया और उन्होंने सड़क जाम कर दिया। करीब आधे घंटे तक आवागमन बाधित रहा। सूचना पर पहुंची तिवारीपुर पुलिस ने परिजनों को समझाया और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद परिजनों ने जाम समाप्त किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अवधेश तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर था। उसके बड़े भाई का नाम राकेश निषाद और छोटे भाई का नाम मुकेश निषाद है। उसकी तीनों बहनों की शादी हो चुकी है। युवक की मौत से परिवार में मातम पसरा है। परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।


तिवारीपुर थाना प्रभारी विकास सिंह ने बताया कि ट्रैक्टर-ट्रॉली और उसके चालक को कब्जे में ले लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed