{"_id":"6aeb1e4e6231a65c180a5575","slug":"painter-diespainter-dies-after-bike-is-hit-by-sand-laden-tractor-trolley-after-bike-is-hit-by-sand-laden-tractor-trolley-2026-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: बालू लदे ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से बाइक सवार पेंटर की मौत, परिजन ने किया चक्काजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: बालू लदे ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से बाइक सवार पेंटर की मौत, परिजन ने किया चक्काजाम
Wed, 04 Nov 2026 05:30 PM IST
अनुराग रंजन
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
Published by: अनुराग रंजन
Updated Wed, 04 Nov 2026 05:30 PM IST
सार
घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए। शव देखकर उनमें आक्रोश फैल गया और उन्होंने सड़क जाम कर दिया। करीब आधे घंटे तक आवागमन बाधित रहा।
विज्ञापन
गुस्साए ग्रामीणों ने चक्काजाम किया
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विस्तार
तिवारीपुर थाना क्षेत्र के डोमिनगढ़ गोलंबर के पास बुधवार दोपहर बालू लदे ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक को ट्रैक्टर-ट्रॉली समेत पुलिस ने हिरासत में ले लिया।
मृतक की पहचान चिलुआताल थाना क्षेत्र के मजनू चौकी अंतर्गत उतरासोत गांव निवासी अवधेश निषाद (33) पुत्र सकलदेव निषाद के रूप में हुई है। अवधेश पेंटिंग का काम करता था। बुधवार को काम खत्म कर बाइक से घर लौट रहा था। इसी दौरान डोमिनगढ़ गोलंबर के पास उसी दिशा में जा रही बालू लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आ गया। हादसे में गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए। शव देखकर उनमें आक्रोश फैल गया और उन्होंने सड़क जाम कर दिया। करीब आधे घंटे तक आवागमन बाधित रहा। सूचना पर पहुंची तिवारीपुर पुलिस ने परिजनों को समझाया और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद परिजनों ने जाम समाप्त किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
अवधेश तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर था। उसके बड़े भाई का नाम राकेश निषाद और छोटे भाई का नाम मुकेश निषाद है। उसकी तीनों बहनों की शादी हो चुकी है। युवक की मौत से परिवार में मातम पसरा है। परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।
तिवारीपुर थाना प्रभारी विकास सिंह ने बताया कि ट्रैक्टर-ट्रॉली और उसके चालक को कब्जे में ले लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।