फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Pacemaker implanted for second time in BRD Medical College

खुशखबर: बीआरडी में दूसरी बार मरीज को लगाया गया पेसमेकर, नहीं करना पड़ेगा निजी अस्पतालों का रुख

Sun, 31 Oct 2021 11:48 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sun, 31 Oct 2021 11:48 AM IST
सार

मरीज को ब्लड प्रेशर और शुगर की दिक्कत 10 सालों से थी। डॉक्टरों ने पेसमेकर लगाकर उसकी जान बचाई है। इस सफल पेसमेकर लगाने से पूर्वांचल के मरीजों में आशा की नई किरण जगी है।

विज्ञापन
Pacemaker implanted for second time in BRD Medical College
बेलघाट के सुरेंद्र शाही को लगाया गया पेसमेकर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

बीआरडी मेडिकल कॉलेज में दूसरी बार किसी मरीज को पेसमेकर लगाया गया है। डॉक्टरों ने ब्लड प्रेशर और शुगर के मरीज को पेसमेकर लगाकर उसकी जान बचाई है। पेसमेकर की सुविधा शुरू होने के बाद आर्थिक रुप से कमजोर मरीजों को निजी अस्पतालों की ओर रुख नहीं करना पड़ेगा।  
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, बेलघाट निवासी सुरेंद्र शाही (65) को ब्लड प्रेशर और शुगर की दिक्कत 10 वर्षों से है। 28 अक्तूबर को परिजन बेहोशी की हालत में बीआरडी मेडिकल कॉलेज लेकर उन्हें आए। प्राचार्य डॉ. गणेश कुमार ने बताया कि मेडिसिन इमरजेंसी वार्ड नंबर 14 में मरीज को डॉक्टरों ने भर्ती कराया। तत्काल सीपीआर (दिल का मसाज) देकर मरीज को वेंटिलेटर पर डाला गया। तब जाकर मरीज की जान बच पाई। इस बीच जांच की गई तो पता चला कि पेसमेकर लगाना पड़ेगा। इस पर अस्थाई पेसमेकर लगाया गया।
विज्ञापन


प्राचार्य ने बताया कि अस्थाई पेसमेकर लगाते ही मरीज की हालत बिगड़ने लगी। इसके बाद मरीज को फिर से सीपीआर दिया गया, जिसकी वजह से हालत स्थिर हो गई। मरीज की स्थिति को देखने के बाद कॉलेज के मेडिसिन विभाग ने कैथलैब में स्थाई पेसमेकर लगाने का फैसला लिया गया। स्थायी पेसमेकर लगने के बाद मरीज की हालत में सुधार हो रहा है। डॉक्टरों के इस प्रयास से परिजन बेहद खुश हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह लोग टीम में रहे मौजूद
प्राचार्य ने बताया कि इस सफल पेसमेकर लगाने से पूर्वांचल के मरीजों में आशा की नई किरण जगी है। पेसमेकर के लिए मरीजों को लखनऊ और दिल्ली जैसे बड़े शहरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। साथ ही मरीजों की समय के साथ आर्थिक रूप से बचत भी होगी। क्योंकि निजी अस्पतालों में पेसमेकर लगाने का चार्ज एक से डेढ़ लाख रुपये से अधिक हैं। मरीज का इलाज करने वाली टीम में मेडिसिन विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ महिम मित्तल, डॉ नीरज चौधरी, डॉ अजीत प्रताप सिंह, डॉ शूलपाणि मिश्र, डॉ चंद्रमौलि मिश्र आदि मौजूद रहे।

पेसमेकर के लिए प्राचार्य का अनुमोदन जरूरी
अगर किसी जरूरतमंद को बीआरडी मेडिकल कॉलेज में पेसमेकर लगवाना हो तो उसे वहां पर इलाज कराना होगा। जांच में पता चलता है कि मरीज को पेसमेकर की जरूरत है तो बीआरडी मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य के अनुमोदन पर मरीज को पेसमेकर लगाया जाएगा। क्योंकि पेसमेकर लगवाने का खर्च काफी महंगा है, जो बिना प्राचार्य के अनुमोदन के संभव नहीं है।


11 साल बाद किसी मरीज को लगा है पेसमेकर
बीआरडी मेडिकल कॉलेज में 11 साल बाद किसी मरीज को पेसमेकर लगाया गया है। इससे पूर्व 2008 में अंतिम बार डॉ. मुकुल मिश्रा की अगुवाई में पेसमेकर मरीज को लगाया गया था लेकिन उनके सेवानिवृत्ति के बाद पेसमेकर लगाने का काम बंद कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed