फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   PAC chief constable committed suicide from train in Gorakhpur

यूपी: पीएसी के मुख्य आरक्षी ने ट्रेन से कटकर दी जान, सुसाइड नोट में लिखी हैरान करने वाली बात

Wed, 10 Mar 2021 10:37 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 10 Mar 2021 10:37 AM IST
सार

  • सुसाइड नोट में भाई की पत्नी को बताया जिम्मेदार
  • गोंडा में तैनात थे खजनी के रहने वाले भालचंद

 

विज्ञापन
PAC chief constable committed suicide from train in Gorakhpur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीएसी गोंडा में तैनात मुख्य आरक्षी भालचंद यादव ने मंगलवार की शाम रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर नौ पर गोरखधाम एक्सप्रेस से कटकर जान दे दी। जेब में मिले मोबाइल फोन की मदद से पहचान कर पुलिस ने घरवालों को सूचना दी।

विज्ञापन


भालचंद का मोबाइल चेक करने पर फोन की गैलरी में सुसाइड नोट का फोटो मिला, जिसमें उन्होंने छोटे भाई की पत्नी द्वारा माता-पिता को प्रताड़ना से आजिज आकर जान देने की बात लिखी थी।
विज्ञापन


भालचंद के एक असाध्य रोग से भी पीड़ित होने की बात सामने आई है। जीआरपी मामले की छानबीन कर रही है। खजनी के साखड़ाड निवासी भालचंद यादव (53) के परिवार में पत्नी के अलावा तीन बेटियां व दो बेटे हैं। बड़ा बेटा उत्तर प्रदेश पुलिस में सिपाही है। वर्तमान में उसकी तैनाती गाजीपुर में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार की शाम चार बजे भालचंद रेलवे स्टेशन पहुंचे। प्लेटफार्म नंबर नौ पर हिसार जाने के लिए खड़ी गोरखधाम एक्सप्रेस के इंजन के पास खड़े हो गए। शाम साढ़े चार बजे जैसे ही ट्रेन आगे बढ़ी, पटरी पर लेट गए। ट्रेन की चपेट में आने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed