फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Oxygen Bank created by District Administration in Kachari Club of Town Hall Gorakhpur

#LadengeCoronaSe: गोरखपुर में बनाया गया ऑक्सीजन बैंक, रखे गए 1500 सिलिंडर

Sun, 25 Apr 2021 05:26 PM IST
vivek shukla डिजिटल न्यूज नेटवर्क, गोरखपुर।
डिजिटल न्यूज नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sun, 25 Apr 2021 05:26 PM IST
सार

कोविड अस्पतालों में ऑक्सीजन की आपूर्ति व्यवस्था बेहतर बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन ने टाउनहॉल के कचहरी क्लब में ऑक्सीजन बैंक बनाया है। 

विज्ञापन
Oxygen Bank created by District Administration in Kachari Club of Town Hall Gorakhpur
फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala

विस्तार

गोरखपुर जिले के कोविड अस्पतालों में ऑक्सीजन की आपूर्ति व्यवस्था बेहतर बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन ने ऑक्सीजन बैंक तैयार कर लिया है। शनिवार को यह बैंक वजूद में आ गया। पंचायती राज विभाग के सफाई कर्मचारियों ने टाउनहॉल स्थित कचहरी क्लब ग्राउंड में सफाई कर इसे तैयार किया और विभिन्न जगहों से आए 1500 ऑक्सीजन सिलिंडर वहां रखे गए। 
विज्ञापन


डीएम के. विजयेंद्र पांडियन के मुताबिक रेलवे प्रशासन ने 500 ऑक्सीजन सिलिंडर दिए हैं। इसी तरह खाद कारखाने का निर्माण करा रही कंपनी एचयूआरएल ने भी 100 सिलिंडर दिए हैं। करीब आठ सौ सिलिंडर गीडा में बंद पड़ी फैक्टरी से मिले हैं। अस्पतालों में 48 घंटे का ऑक्सीजन बैकअप बरकरार रहे, इसलिए इस बैंक की शुरुआत की गई है। सभी सिलिंडर की मरम्मत एवं सफाई कराकर उसे रिफिलिंग के लिए तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन

गीडा पहुंचा एक टैंकर लिक्विड ऑक्सीजन

जिला प्रशासन ने एक टैंकर लिक्विड ऑक्सीजन मंगाकर गीडा की दो फर्मों को दिया है। इससे उनके पास लिक्विड ऑक्सीजन का बैकअप रहेगा। आरके ऑक्सीजन के अजय जायसवाल का कहना है कि प्रशासन की ओर से शनिवार को लिक्विड ऑक्सीजन उपलब्ध कराया गया। उनके प्लांट का टैंकर भी रास्ते में है जो दो दिनों में गोरखपुर पहुंच जाएगा। सिलिंडर में भरने के लिए पर्याप्त ऑक्सीजन है। 

डीएम ने बताया कि गीडा के आक्सीजन प्लांट को 24 घंटे चलाया जा रहा है। मजिस्ट्रेट की निगरानी में वहां से वितरण का काम भी चल रहा है। 

बड़हलगंज के अस्पताल को ग्रीन कॉरीडोर बनाकर पहुंचाया ऑक्सीजन 
बड़हलगंज में कोविड मरीजों के इलाज के लिए अधिकृत अस्पताल के लिए पुलिस ने ग्रीन कॉरीडोर बनाकर ऑक्सीजन सिलिंडर की आपूर्ति कराई। इस अस्पताल के प्रबंधन ने नोटिस चस्पा कर मरीजों के तीमारदारों को आगाह किया था कि उनके यहां ऑक्सीजन की कमी के कारण इलाज कर पाना मुश्किल हो रहा है। कुछ ही पलों में यह नोटिस सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed