फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Overturned trolley one killed 13 injured at siddharthnagar

सिद्धार्थनगर: बारावफात के दौरान पलटी ट्रॉली एक की मौत, 13 जख्मी

Tue, 19 Oct 2021 03:29 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 19 Oct 2021 03:29 PM IST
सार

वही गंभीर हाल में 6 लोगों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। शेष अन्य का इलाज इटावा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चल रहा है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।

विज्ञापन
Overturned trolley one killed 13 injured at siddharthnagar
सड़क हादसा। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

सिद्धार्थनगर जिले के इटवा थाना क्षेत्र के बलुआ चौराहे के पास मंगलवार को बारावफात  जुलूस में जाते समय अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर ट्राली पलट गई। इस हादसे में 13 लोग जख्मी हो गए, जबकि एक बालिका की मौत हो गई। गंभीर हाल में 6 लोगों को इटवा सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन


बताया जा रहा रहा है कि इटवा थाना क्षेत्र के मंगलवार को बारहवफात का जुलूस निकला था। इटावा कस्बे से होते हुए बिस्कोहर की ओर जा रहा था। वह बलुआ चौराहे पर पहुंचा था कि ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में ट्राली पर सवार 14 लोग जख्मी हो गए, जिन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इटवा पहुंचाया गया। यहां इलाज के दौरान एक नौ वर्षीय बालिका की मौत हो गई। उसका नाम आफरीन बताया जा रहा है।
विज्ञापन

 
वही गंभीर हाल में 6 लोगों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। शेष अन्य का इलाज इटावा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चल रहा है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में थानाध्यक्ष इटवा ज्ञानेंद्र राय ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते हैं पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। यहां एक बच्ची की मौत हो गई, अन्य का इलाज चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed