फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Over 11,000 consumers of Maniram Gas Agency benefited from the facility.

Gorakhpur News: गैस उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए दो एजेंसियों पर शिफ्ट हुई बुकिंग

Mon, 27 Jul 2026 02:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Mon, 27 Jul 2026 02:37 AM IST
विज्ञापन
Over 11,000 consumers of Maniram Gas Agency benefited from the facility.
गोरखपुर। मानीराम गैस एजेंसी का गोदाम सील होने के बाद वहां से जुड़े 11 हजार से अधिक उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए अब दो अलग एजेंसियों को वितरण की जिम्मेदारी दी गई है। उपभोक्ताओं की गैस बुकिंग जय शिव गैस एजेंसी, मानीराम और मां बामंत गैस एजेंसी पर स्थानांतरित कर दी गई है।
विज्ञापन

अब इन दोनों एजेंसियों से ही उपभोक्ताओं को सिलिंडर उपलब्ध कराया जाएगा। विभाग के इस निर्णय से मानीराम गैस एजेंसी से जुड़े उपभोक्ताओं को गैस सिलिंडर की बुकिंग और पूर्ति में आ रही परेशानी दूर होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

बीते 21 जुलाई की शाम मानीराम गैस एजेंसी के गोदाम में अवैध रिफिलिंग का वीडियो वायरल होने के बाद आपूर्ति विभाग और आईओसीएल की टीम ने निरीक्षण किया था। जांच के दौरान स्टॉक में दर्ज 262 सिलिंडरों के स्थान पर मात्र सात सिलेंडर मिले थे। तौल में सिलिंडरों में 400 ग्राम से एक किलो तक गैस कम पाई गई थी। इसके बाद गोदाम को सील कर दिया गया था। मामले में एजेंसी संचालक पति-पत्नी और गेटकीपर के खिलाफ पीपीगंज थाने में कालाबाजारी और धोखाधड़ी की प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। जांच के दौरान 314 सिलिंडर जब्त किए गए, जिसमें सात भरे और 307 खाली थे। जब्त सिलिंडरों को जय शिव गैस एजेंसी के यहां रखवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



बोले अधिकारीउपभोक्ताओं की परेशानी को देखते हुए उनकी गैस बुकिंग दो दूसरी एजेंसियों पर स्थानांतरित की गई है। जय शिव और मां बामंत गैस एजेंसी से उपभोक्ताओं को सिलिंडर उपलब्ध कराया जाएगा। इससे 11 हजार से अधिक उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी।
- अजय प्रताप सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article