{"_id":"649137504763ec357f052319","slug":"outpost-in-charge-and-two-constables-removed-on-asp-investigation-report-due-to-ambulance-mafia-2023-06-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर में एंबुलेंस माफिया: पुलिस-स्वास्थकर्मियों का गठजोड़, स्टॉफ समेत हटाए गए चौकी इंचार्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर में एंबुलेंस माफिया: पुलिस-स्वास्थकर्मियों का गठजोड़, स्टॉफ समेत हटाए गए चौकी इंचार्ज
Tue, 20 Jun 2023 10:51 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 20 Jun 2023 10:51 AM IST
सार
10 मई को पुलिस ने नर्सिंग होम में सौदा कर जबरन मरीज को उठाने वाले गिरोह के लोगों को गिरफ्तार किया। इस मामले में वार्ड ब्वाय नीलेश मिश्रा, सफाई कर्मी साहिल सिंह, निजी अस्पताल कर्मी रोहन मिश्रा, निजी एंबुलेंस कर्मी मनोज निगम को दबोचा गया था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : iStock
विस्तार
गोरखपुर में अवैध नर्सिंग होम पर केस दर्ज कर शिकंजा कसने वाली पुलिस अब अस्पताल माफिया और एंबुलेंस माफिया के गठजोड़ को तोड़ने की तैयारी में है। गुलरिहा थाने में केस दर्ज होने के बाद पूरे प्रकरण में घुसी पुलिस ने एक-एक परत उधेड़ दी है।
विज्ञापन
एएसपी ट्रेनी आईपीएस मानुष पारिक ने पूरे प्रकरण की जांच कर एसएसपी डाॅ. गौरव ग्रोवर को रिपोर्ट सौंप दी है। दो सिपाही दोषी पाए जाने पर हटाए गए तो चौकी इंचार्ज रहे पंकज कुमार सिंह को हटाकर थाने पर भेज दिया गया। अब पुलिस स्वास्थ्य विभाग की जांच रिपोर्ट के इंतजार में है। खबर है कि पुलिस रिपोर्ट को सीएमओ को भी देगी, ताकि अवैध धंधे पर नकेल कसी जा सके।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, 10 मई को पुलिस ने नर्सिंग होम में सौदा कर जबरन मरीज को उठाने वाले गिरोह के लोगों को गिरफ्तार किया। इस मामले में वार्ड ब्वाय नीलेश मिश्रा, सफाई कर्मी साहिल सिंह, निजी अस्पताल कर्मी रोहन मिश्रा, निजी एंबुलेंस कर्मी मनोज निगम को दबोचा गया था।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें: गोरखपुर में सुबह से चलेगी हीट वेव, शाम तक बारिश की आस
इस केस की ही जांच में पुलिस को पूरे गठजोड़ का पता चला गया। दरअसल, सारा खेल नर्सिंग होम और स्वास्थ्य महकमे के सरकारी कर्मचारी की मिलीभगत से चल रहा है। दूसरे, पुलिस को कभी कभार एंबुलेंस के बेगारी की जरूरत पड़ती है, इस वजह से वह भी आंख बंद की रहती है, लेकिन इन सब के बीच में गरीब मरीज पिसता है।
इसे भी पढ़ें: गोरखपुर में हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर व विकास की आज सौगात देंगे CM योगी, हेल्थ ATM का भी करेंगे शुभारंभ
जांच रिपोर्ट के आधार पर एसएसपी ने दो सिपाही, चौकी इंचार्ज पर कार्रवाई भी कर दी, लेकिन स्वास्थ्य महकमे की जांच रिपोर्ट का इंतजार है। क्योंकि, इस मामले में स्वास्थ्य विभाग ने जांच कमेटी गठित की थी और जिसकी रिपोर्ट नहीं आई है, इस वजह से पुलिस अभी जल्दबाजी नहीं करना चाहती है।
एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर बताते हैं, जांच के आधार पर शामिल पुलिस वालों पर कार्रवाई गई है। दर्ज केस की विवेचना जारी है। पुलिस जांच व साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करेगी।