फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Out-of-control car runs over three people; young woman dies.

Gorakhpur News: अनियंत्रित कार ने तीन को रौंदा, युवती की मौत

Sat, 29 Aug 2026 02:11 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
Out-of-control car runs over three people; young woman dies.
- फोरलेन किनारे पांच बकरियां भी कुचलीं, हादसे के बाद कार पलटी, चालक हिरासत में
विज्ञापन

गगहा। फोरलेन किनारे शुक्रवार रात दरवाजे के सामने टहल रही युवती समेत तीन लोगों को अनियंत्रित कार ने टक्कर मार दी। हादसे में युवती की मौत हो गई, जबकि दोनों युवक घायल हो गए। दोनों का सीएचसी गगहा में उपचार चल रहा है। हादसे में पांच बकरियों की भी मौत हो गई। टक्कर के बाद कार आगे जाकर पलट गई। पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया है।
बघमऊआ निवासी रामजनक की बेटी नेहा (18) शुक्रवार रात करीब आठ बजे घर के सामने फोरलेन किनारे टहल रही थी। इसी दौरान ननिहाल आए बड़िहारी निवासी 15 वर्षीय सचिन और उसका दोस्त टेमहा निवासी 23 वर्षीय विकास भी वहां पहुंच गए। तीनों बातचीत करते हुए सड़क किनारे टहल रहे थे। तभी बड़हलगंज की ओर से कौड़ीराम जा रही कार अनियंत्रित हो गई और तीनों को टक्कर मारते हुए आगे बढ़ गई। इसके बाद कार ने पांच बकरियों को कुचल दिया और सड़क किनारे जाकर पलट गई। हादसे के बाद मौके पर जुटे लोगों ने तीनों घायलों को सीएचसी गगहा पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने नेहा को मृत घोषित कर दिया। दोनों युवकों का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक राजकुमार सरोज ने बताया कि कार को कब्जे में लेने के साथ ही चालक को हिरासत में लिया गया हैं। युवती के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। तहरीर मिलने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed