फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Out of a total of 29,232 registered candidates, 27,780 appeared for the TET.

Gorakhpur News: दूसरे दिन 95 प्रतिशत ने दी शिक्षक पात्रता परीक्षा

Sat, 04 Jul 2026 02:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Sat, 04 Jul 2026 02:39 AM IST
विज्ञापन
Out of a total of 29,232 registered candidates, 27,780 appeared for the TET.
गोरखपुर। उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी) शुक्रवार को भी 32 केंद्रों पर संपन्न हुई। दूसरे दिन लगभग 95 फीसदी से अधिक अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। प्रशासन का दावा है कि दूसरे दिन की परीक्षा भी पारदर्शी ढंग से संपन्न हुई।
विज्ञापन

शुक्रवार को दोनों पालियों में मिलाकर कुल 29,232 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। इनमें से 27,780 उपस्थित व 1452 अनुपस्थित रहे। पहली पाली में 14,616 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 13,815 शामिल हुए, जबकि 801 अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में 14,616 पंजीकृत में से 13,965 ने परीक्षा दी और 651 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

प्रशासन की ओर से परीक्षा को निष्पक्ष और व्यवस्थित ढंग से कराने के लिए सभी केंद्रों पर सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए थे। पूरे दिन किसी भी केंद्र से नकल, व्यवधान या अन्य किसी प्रकार की गड़बड़ी की सूचना नहीं मिली। केंद्रों पर प्रवेश से पहले अभ्यर्थियों की सघन जांच की गई। सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों और स्टैटिक मजिस्ट्रेट की निगरानी में परीक्षा कराई गई। अधिकारियों ने विभिन्न केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्था का जायजा भी लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed