फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Organized under the joint auspices of Gorakhpur University and Ankara University

मानवता को जोड़ने वाला सार्वभौमिक सेतु है योग : प्रो. पूनम टंडन

Thu, 11 Jun 2026 02:10 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jun 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
Organized under the joint auspices of Gorakhpur University and Ankara University
गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने कहा कि योग भारत की सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक विरासत का अमूल्य अंग है, जो भौगोलिक सीमाओं, भाषाओं और सांस्कृतिक विविधताओं से परे जाकर लोगों को जोड़ने का कार्य करता है। योग केवल स्वास्थ्य साधना नहीं बल्कि मानवता को जोड़ने वाला एक सार्वभौमिक सेतु है।
विज्ञापन

वह बुधवार को डीडीयू एवं तुर्किये के अंकारा विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला ‘योग बंधन-2026’ के तीसरे दिन वर्चुअल आयाेजित कार्यक्रम को संबोधित कर रही थीं। उन्होंने कहा कि योग वैश्विक सद्भाव, मानसिक शांति और आत्मानुशासन का संदेश देता है। श्री गांधी स्नातकोत्तर महाविद्यालय, मल्टारी (आजमगढ़) के शारीरिक शिक्षा विभाग के प्रो. प्रशांत राय ने कहा कि योग, प्राणायाम और ध्यान का नियमित अभ्यास तनावमुक्त, संतुलित एवं स्वस्थ जीवन का आधार है।
विज्ञापन

कार्यक्रम में भारत और तुर्किये के शिक्षकों, शोधार्थियों, विद्यार्थियों व योग साधकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। अंकारा विश्वविद्यालय से प्रो. इब्राहिम डेमिर, हतीचे सारीयिलदिज़, कार्डेलेन, काजिम मावी, शेफिक तुनाहान चेंगिज और सिमगे तेजेल उपस्थित रहे। इस दौरान देश के विभिन्न संस्थानों से प्रो. मनीष प्रताप सिंह, प्रो. मयराम यादव, प्रो. राजीव रंजन और प्रखर आदि ने हिस्सा लिया। संचालन डीडीयू के अंतरराष्ट्रीय प्रकोष्ठ के निदेशक प्रो. रामवंत गुप्ता ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed