फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Organized by RSS, the city was filled with devotional colors.

Gorakhpur News: भगवान नृसिंह की रंगभरी शोभायात्रा में उड़े अबीर-गुलाल, बरसे समरसता के रंग

Fri, 06 Mar 2026 02:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Fri, 06 Mar 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
Organized by RSS, the city was filled with devotional colors.
गोरखपुर। होली पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से होली के दिन बुधवार को शहर के घंटाघर से भगवान नृसिंह की रंगभरी शोभायात्रा बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ निकाली गई। होली पर आयोजित शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं, स्वयंसेवकों और स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया। पूरे मार्ग में भक्ति, रंग और उल्लास का माहौल देखने को मिला।
विज्ञापन


होलिकोत्सव समिति की ओर से आयोजित समारोह के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ रहे। संघ का 30 फीट का ध्वज लहराया गया। पहली बार महिला कलाकारों की ओर से भजन गायिका वशिष्ठ लक्ष्मी जोशी, सुनैना श्रीवास्तव व वंदना ने फाॅग व होली गीत प्रस्तुत किया। फरुहाई नृत्य आकर्षण का केंद्र रहा। भगवा ध्वजारोहण के बाद संघ की प्रार्थना हुई। इसके बाद भगवान नृसिंह की आरती की गई। श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव के साथ आरती में हिस्सा लिया। मेरा रंग दे बसंती चोला गाने के साथ स्वयंसेवकों ने सभी के साथ होली खेली। रंगों और फूलों की वर्षा के बीच श्रद्धालु एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं देते हुए आगे बढ़ते रहे।
विज्ञापन

शोभायात्रा हाल्सीगंज, शीतला माता मंदिर, सराफा भवन, मदरसा, ललडिग्गी, मिर्जापुर, जाफरा बाजार, बेनीगंज, आर्यनगर, बक्शीपुर, आर्य समाज मंदिर, नखास चौक, रेती चौक के साथ प्रमुख मार्गों और स्थानों से होकर पुनः घंटाघर पहुंची। जगह-जगह शोभायात्रा का पुष्प, माला, अबीर-गुलाल, रंग से अभिनंदन हुआ। समापन पर सभी श्रद्धालुओं के बीच मिलन समारोह में एक दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दी। अंत में प्रसाद का वितरण हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


शोभायात्रा में प्रांत संघचालक डॉ. महेंद्र अग्रवाल, आत्मा सिंह, भाग संघचालक ओम प्रकाश जालान, भाग प्रचारक मनीष, अरुण मल्ल, जगदीश, शिवशंकर गुप्ता, शैलेंद्र गुप्ता, अनुराग, अखिलेश्वर धर द्विवेदी, शिवम पटवा, योगेंद्र दूबे, सुरेंद्र सिंह व योगेंद्र नाथ दुबे आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed