{"_id":"619df72853f73248ba41f79b","slug":"order-to-improve-roads-nh-started-exercise-of-repair-of-ramjanki-marg-from-gola-to-patna-ghat","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुशखबर: रामजानकी मार्ग की बदलेगी सूरत, गोला से पटना घाट तक मरम्मत पर खर्च होंगे 15 करोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुशखबर: रामजानकी मार्ग की बदलेगी सूरत, गोला से पटना घाट तक मरम्मत पर खर्च होंगे 15 करोड़
Wed, 24 Nov 2021 01:56 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 24 Nov 2021 01:56 PM IST
सार
धन स्वीकृत होने के बाद सड़क का निर्माण कार्य शुरू करा दिया गया है। विभाग के जिम्मेदारों का कहना है कि कार्य तेजी से चल रहा है।
विज्ञापन
gorakhpur news
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सड़कों को बेहतर बनाने की कड़ी में एनएच ने गोला से पटना घाट तक रामजानकी मार्ग के मरम्मत की कवायद शुरू कर दी है। 33 किलोमीटर लंबे मार्ग पर 15 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। एनएच की तरफ से कार्य शुरू करा दिया गया है। विभाग का दावा है कि इस साल के अंत तक कार्य पूरा हो जाएगा।
धार्मिक दृष्टि से रामजानकी मार्ग काफी महत्वपूर्ण है। यह मार्ग, अयोध्या से शुरू होकर बिहार में जनकपुर की सीमा तक जाता है। बरसात के दिनों में सड़क पूरी तरह से टूट गई थी। सत्ता हो या विपक्ष, हर नेता सड़क की दुर्दशा के लिए एनएच को जिम्मेदार ठहरा रहा था। धन स्वीकृत होने के बाद सड़क का निर्माण कार्य शुरू करा दिया गया है। विभाग के जिम्मेदारों का कहना है कि कार्य तेजी से चल रहा है। इसे पूरा करने का लक्ष्य 30 नवंबर रखा गया था, लेकिन तकनीकी कारणों से कुछ विलंब हो सकता है।
अधिशासी अभियंता एनएच केशव लाल ने बताया कि गोला से पटना घाट तक रामजानकी मार्ग की मरम्मत का काम शुरू हो गया है। 33 किलोमीटर लंबे इस मार्ग पर 15 करोड़ रुपये खर्च होंगे। किसी कारण यदि विलंब नहीं हुआ तो इस साल के अंत तक कार्य पूरा कर लिया जाएगा।