फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Order placed over phone, assurance of payment given, goods unloaded in warehouses of Nausad and Khalilabad

Gorakhpur News: साहबगंज की फर्म बताकर बिहार के व्यापारी से 9.66 लाख की ठगी, दो ट्रक चूड़ा हड़पा

Tue, 02 Jun 2026 02:24 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jun 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
Order placed over phone, assurance of payment given, goods unloaded in warehouses of Nausad and Khalilabad
गोरखपुर। साहबगंज की एक प्रतिष्ठित फर्म का नाम लेकर बिहार के एक व्यापारी से 9.66 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। जालसाजों ने फोन पर ऑर्डर देकर दो ट्रक चूड़ा मंगवा लिया और भुगतान किए बिना मोबाइल फोन बंद कर भाग गए। एसएसपी के आदेश पर गीडा थाना पुलिस ने कथित ओमप्रकाश ट्रेडर्स और अन्य अज्ञात साजिशकर्ताओं के खिलाफ धोखाधड़ी, जालसाजी और माल हड़पने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

बिहार के पश्चिम चंपारण जिले के नरकटियागंज वार्ड नंबर-3 निवासी विनोद प्रसाद जायसवाल की फर्म जय महावीर ट्रेडर्स चूड़ा उत्पादन और व्यापार का कार्य करती है। पीड़ित के अनुसार, छह मई 2026 को उनके मोबाइल पर एक नंबर से फोन आया। कॉल करने वाले व्यक्ति ने खुद को गोरखपुर के साहबगंज स्थित मां तारा ट्रेडर्स का संचालक ओमप्रकाश बताते हुए 3350 रुपये प्रति क्विंटल की दर से चूड़ा खरीदने की बात कही। साथ ही 10 दिन के भीतर भुगतान करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

व्यापारी ने भरोसा कर नौ मई को चूड़ा की पहली खेप ट्रक से रवाना कर दी। चालक के अनुसार, 10 मई को नौसड़ स्थित विजेता होटल के पास एक गोदाम पर मजदूर बुलाकर पूरा माल उतरवा लिया गया। इसके बाद भी आरोपी भुगतान का भरोसा देता रहा। जालसाज के झांसे में आकर व्यापारी ने 17 मई को दूसरी खेप भी भेज दी, जिसे खलीलाबाद में नवीन मंडी के पास स्थित एक गोदाम पर खाली कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों खेपों की आपूर्ति के बाद जब व्यापारी ने भुगतान मांगा तो आरोपी लगातार टालमटोल करता रहा। बाद में उसने संदेश भेजकर सोमवार तक भुगतान करने का आश्वासन दिया लेकिन इसके बाद मोबाइल फोन बंद कर लिया। संदेह होने पर विनोद जायसवाल ने स्थानीय व्यापारियों से संपर्क किया तो पता चला कि मां तारा ट्रेडर्स की ओर से कोई ऑर्डर नहीं दिया गया था।
पीड़ित ने महेवा मंडी के चूड़ा व्यापारी सुरेंद्र गुप्ता तथा बस्ती स्थित विशाल चूड़ा मिल से भी संपर्क किया। दोनों जगहों से स्पष्ट कर दिया गया कि उनकी ओर से कोई खरीदारी या ऑर्डर नहीं किया गया है। इसके बाद व्यापारी ने 29 मई को गीडा थाने में शिकायत दर्ज कराई।

एसपी नार्थ ज्ञानेंद्र कुमार ने बताया कि एसएसपी के आदेश पर फर्जीवाड़ा करने वाली कथित फर्म ओमप्रकाश ट्रेडर्स और अन्य अज्ञात साजिशकर्ताओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है और मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed