फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Opportunity to enter MSc Plant Biotechnology and Bioinformatics

एमएससी प्लांट बॉयोटेक्नोलॉजी व बॉयो इंफामेर्टिक्स में प्रवेश का मौका

Sun, 14 Nov 2021 01:39 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 14 Nov 2021 01:39 AM IST
विज्ञापन
Opportunity to enter MSc Plant Biotechnology and Bioinformatics
एमएससी प्लांट बॉयोटेक्नोलॉजी व बॉयो इंफामेर्टिक्स में प्रवेश का मौका
विज्ञापन

गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में विज्ञान, कृषि संकाय से जुड़े किसी भी स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम में आवेदन करने वाले अभ्यर्थी एमएससी प्लांट बॉयोटेक्नोलॉजी और एमएससी बॉयो इंफामेर्टिक्स में प्रवेश ले सकते हैं। उन्हें बॉयोटेक्नोलॉजी विभाग के विभागाध्यक्ष से इस संबंध में संपर्क करना होगा। ऐसे ही लाइफ साइंस कोर्स के स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम में आवेदन करने वाले विद्यार्थी एमएससी फूड एंड टेक्नोलॉजी में प्रवेश के लिए गृहविभाग में संपर्क कर सकते हैं।
विश्वविद्यालय में शनिवार को कुलपति प्रो. राजेश सिंह की अध्यक्षता में नई शिक्षा नीति के अंतर्गत संचालित नए पाठ्यक्रमों की कक्षाओं के संचालन को लेकर समीक्षा बैठक में यह निर्णय लिया गया। प्रशासनिक भवन के कमेटी हॉल में हुई बैठक में कुलपति ने सभी नए पाठ्यक्रम के समन्वयकों से बातचीत की और जानकारी हासिल की। कुलपति ने कहा कि नए पाठ्यक्रम में जिन विषयों में प्रवेश की प्रक्रिया पूरी हो गई है उनमें कक्षाओं का संचालन जल्द शुरू किया जाएगा। फैकल्टी चयन की प्रक्रिया पूरी हो गई। नई और पुरानी फैकल्टी के सहयोग से नए पाठ्यक्रम का सफलतापूर्वक संचालन किया जाएगा। आईटी, कंप्यूटर साइंस विभाग को मजबूत बनाया जा रहा है। इसका फायदा यहां पढ़ने वाले विद्यार्थियों को मिलेगा।
विज्ञापन

चलने लगीं कक्षाएं : विवि में बीटेक, बीएससी कृषि, बीकॉम बैंकिंग एंड इंश्योरेंस, बीजे, माइक्रोबायोलॉजी, पर्यावरण विज्ञान, होमसाइंस समेत अन्य पाठ्यक्रम में कक्षाएं चल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed