Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Operations will take place from New Delhi on November 6 and 13, and from Gorakhpur on November 7 and 14.

छठ-दिवाली पर यात्रियों को राहत: नई दिल्ली-गोरखपुर के बीच दो-दो फेरे लगाएगी त्योहार स्पेशल ट्रेन, जानें शेड्यूल

Tue, 03 Nov 2026 02:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Tue, 03 Nov 2026 02:56 AM IST
सार

इस ट्रेन में कुल 21 कोच लगाए जाएंगे। इनमें छह शयनयान, छह वातानुकूलित तृतीय श्रेणी, दो वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी और एक वातानुकूलित प्रथम श्रेणी का कोच शामिल होगा।

विज्ञापन
Operations will take place from New Delhi on November 6 and 13, and from Gorakhpur on November 7 and 14.
ट्रेन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिवाली और छठ पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे ने नई दिल्ली और गोरखपुर के बीच आरक्षित साप्ताहिक त्योहार विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। 04022, 04021 नंबर की यह ट्रेन दोनों दिशाओं में दो-दो फेरे लगाएगी।
विज्ञापन


04022 नई दिल्ली-गोरखपुर त्योहार स्पेशल छह और 13 नवंबर को प्रत्येक शुक्रवार को नई दिल्ली से दोपहर 2:30 बजे रवाना होगी। यह गाजियाबाद, हापुड़, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, हरदोई, लखनऊ, गोंडा, बस्ती और खलीलाबाद होते हुए अगले दिन सुबह 4:10 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। वापसी में 04021 गोरखपुर-नई दिल्ली स्पेशल सात और 14 नवंबर को प्रत्येक शनिवार को सुबह सात बजे गोरखपुर से रवाना होगी। यह रात 11:10 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी।
विज्ञापन


पूर्वोत्तर रेलवे के सीपीआरओ सुमित कुमार ने बताया कि इस ट्रेन में कुल 21 कोच लगाए जाएंगे। इनमें छह शयनयान, छह वातानुकूलित तृतीय श्रेणी, दो वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी और एक वातानुकूलित प्रथम श्रेणी का कोच शामिल होगा। इसके अलावा चार सामान्य द्वितीय श्रेणी और अन्य सहायक कोच लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed