फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Operation of trains stalled for one and half hours on Gorakhpur Deoria route

बारिश का असर: गोरखपुर-देवरिया रूट पर डेढ़ घंटे तक ठप रहा ट्रेनों का संचालन, यात्री परेशान

Sat, 02 Oct 2021 02:30 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 02 Oct 2021 02:30 PM IST
सार

सरदारनगर-कुसम्ही स्टेशन के बीच डाउन लाइन से होकर छपरा से गोरखपुर आ रही आम्रपाली एक्सप्रेस पर रेल लाइन के किनारे स्थित सागौन का पेड़ गिर गया।

विज्ञापन
Operation of trains stalled for one and half hours on Gorakhpur Deoria route
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बारिश से ट्रेनों का संचालन प्रभावित हो गया है। शनिवार को बारिश के साथ तेज हवाओं के चलते गोरखपुर-देवरिया और गोरखपुर-नरकटियांगज रूट पर कई जगह पेड़ गिर गए हैं। इसके चलते ट्रेनों का संचालन प्रभावित हुआ है। सरदारनगर-कुसम्ही स्टेशन के बीच डाउन लाइन से होकर छपरा से गोरखपुर आ रही आम्रपाली एक्सप्रेस पर रेल लाइन के किनारे स्थित सागौन का पेड़ गिर गया। इसके चलते गोरखपुर-देवरिया रूट पर करीब डेढ़ घंटे तक ट्रेनों का संचालन ठप रहा। यात्री परेशान रहे। वहीं कुसम्ही स्टेशन याड में प्रवेश करते ही ट्रेन पर पेड़ गिर गया। 
विज्ञापन


जानकारों के अनुसार सुबह नौ बजे के आसपास आम्रपाली एक्सप्रेस गोरखपुर आ रही थी। कुसम्ही स्टेशन यार्ड में प्रवेश करते ही ट्रेन पर पेड़ गिर गया। इसके चलते ट्रेन खड़ी हो गई। थोड़ी देर के बाद आम्रपाली रवाना हो गई। लेकिन रेल लाइन पर पेड़ होने के चलते जो गोरखपुर-देवरिया रेलमार्ग पर जो ट्रेनें जहां थीं वहीं रुक गई। 
विज्ञापन


05050 गोरखपुर-कोलकाता पूर्वांचल और 05734 आम्रपाली एक्सप्रेस डेढ़ घंटे विलंबित हुई। 02554 नई दिल्ली-सहरसा वैशाली एक्सप्रेस और 05156 छपरा एक्सप्रेस नियंत्रित कर चलाई गईं। सुबह 10.30 बजे के आसपास कड़ी मशक्कत के बाद रेल लाइन से पेड़ हटाया गया तो ट्रेनों का संचालन शुरू हुआ। वहीं, गोरखपुर-नरकटियागंज रूट पर नौ बजे के आसपास ही पीपीगंज-कैंपियरगंज के बीच रेल लाइन पर पेड़ गिर गया। हालांकि, एक घंटे में रेल लाइन से पेड़ हटा लिया गया। इस रेलमार्ग पर ट्रेनों का संचालन प्रभावित नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed