फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Operation done twice young man died commotion

Gorakhpur News: दो बार किया ऑपरेशन... हो गई युवक की मौत, हंगामा

Fri, 29 Dec 2023 02:27 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 29 Dec 2023 02:27 PM IST
सार

गोरखपुर में एक युवक को कोई दिनों से पेट में दर्द हो रहा है। उसने डॉक्टर को दिखाया। डॉक्टर ने ऑपरेशन की सलाह दी। उसका दो बार ऑपरेशन और उसकी मौत हो गई। इसके बाद परिजनों ने अस्पताल में हंगामा करना शुरू कर दिया।

विज्ञापन
Operation done twice young man died commotion
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोरखनाथ इलाके के आनंदलोक अस्पताल में पेट में दर्द की शिकायत लेकर पहुंचे युवक की मौत हो गई। परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। बताया कि मरीज का दो बार ऑपरेशन किया गया फिर भी जान नहीं बची। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की जांच कर रही है। कर्ज लेकर परिजनों ने इलाज में दो लाख रुपये से अधिक खर्च कर दिया।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, गुलरिहा इलाके के करमहा बुजुर्ग निवासी विजय (27) मजदूरी करके जीवन यापन करता था। तीन दिसंबर को पेट में दर्द होने की शिकायत पर परिजन उसे लेकर आनंद लोक अस्पताल गए थे। परिजनों के मुताबिक, डॉक्टर ने आंत में दिक्कत बताई और ऑपरेशन करने की बात कही।
विज्ञापन


सात दिसंबर को ऑपरेशन किया गया, लेकिन इसके बाद भी सेहत में सुधार नहीं हुआ। डॉक्टरों ने 14 दिसंबर को डिस्चार्ज कर दिया। मगर, उस समय भी उसकी सेहत ठीक नहीं थी। परिजन घर ले गए और फिर रात में दर्द होने लगा। किसी तरह से रात काटने के बाद दोबारा अस्पताल लेकर पहुंच गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

डॉक्टरों ने जांच की और फिर ऑपरेशन करने की बात कहते हुए तैयारी करने को कहा। परिजनों कर्ज लेकर रुपये जमा किए और दोबारा ऑपरेशन किया गया। इसके बाद उसकी तबीयत और खराब हो गई। लेकिन डॉक्टरों ने घर ले जाने की सलाह देते हुए 21 दिसंबर को डिस्चार्ज कर दिया।

परिजन इस बार पास में ही किराया का कमरा ले लिए। रोजाना अस्पताल का एक कर्मचारी आकर ड्रेसिंग भी करता था। बृहस्पतिवार की सुबह एक बार फिर तबीयत खराब होने पर परिजन विजय को लेकर अस्पताल गए। आरोप है कि कोई डॉक्टर देखने ही नहीं आया और शाम में चार बजे के करीब विजय की मौत हो गई।

मौत के बाद परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नाई ने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed