{"_id":"5f6b7e7d8ebc3e34e73ade9f","slug":"open-the-janki-temple-gorakhpur-news-gkp366671017","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेपाल जनकपुर धाम मंदिर श्रद्धालुओं के लिए खुला, कोरोना महामारी में कपाट को किया गया था बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेपाल जनकपुर धाम मंदिर श्रद्धालुओं के लिए खुला, कोरोना महामारी में कपाट को किया गया था बंद
Thu, 24 Sep 2020 11:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2020 11:36 AM IST
विज्ञापन
जनकपुर मंदिर। (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला।
नेपाल का प्रसिद्ध जनकपुरधाम स्थित जानकी मंदिर कोरोना महामारी और लॉकडाउन के कारण पिछले छह माह से बंद था, जो बुधवार से श्रद्धालुओं के लिए दर्शनार्थ खोल दिया गया।
विज्ञापन
इस मंदिर में नेपाल के अलावा प्रतिदिन भारत से हजारों की संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते थे। लॉकडाउन के बाद मंदिर को फिर से खोलने के बाद से जनकपुर धाम में चहल पहल बढ़ गई है।
विज्ञापन
जानकी मंदिर के उत्तराधिकारी रामरोशन दास ने बताया कि स्वास्थ्य मानकों को पूरा करने के बाद पूजा करने की अनुमति मिली है। पूजा नियमित रूप से अंदर चल रही थी।
विज्ञापन
लॉकडाउन के कारण मंदिर को बंद कर दिया गया था, इस बार राम नवमी और सीता नवमी सहित त्योहारों को देखते हुए श्रद्धालुओं के लिए मंदिर को पुन: खोल दिया गया है।