फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Open meeting for individual toilets will be held on 25th

Gorakhpur News: व्यक्तिगत शौचालय के लिए 25 को होगी खुली बैठक

Sat, 14 Oct 2023 02:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Sat, 14 Oct 2023 02:33 AM IST
विज्ञापन
Open meeting for individual toilets will be held on 25th
गोरखपुर। जिले में व्यक्ति शौचालय के आवेदकों के लिए 25 अक्तूबर को ग्राम पंचायतों की खुली बैठक बुलाई गई है। इसमें मौजूद नोडल अधिकारी पात्रों का सत्यापन कराकर सूची उपलब्ध कराएंगे, जिसके आधार पर शौचालय उपलब्ध कराए जाएंगे।
विज्ञापन


ग्रामीण क्षेत्रों में व्यक्ति शौचालयों के लिए लोग भारत सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, जलशक्ति मंत्रालय की वेबसाइट पर आवेदन करते हैं। इसमें अब तक कुल 40,88,163 ऑनलाइन सिटीजन आवेदन प्राप्त हुए हैं। इसकी तुलना में कुल 11,06,250 आवेदनों को स्वीकृत किया गया है। जबकि 19,65,903 आवेदन अस्वीकृत हो गए हैं।
विज्ञापन

जिला स्तर पर 9,26,010 आवेदन लंबित हैं। इसकी समीक्षा के बाद पात्र लाभार्थियों को शौचालय उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है। ताकि लोगों को लाभ दिया जा सके। इसके लिए 25 अक्तूबर को बैठक की जाएगी। इसके लिए हर ग्राम पंचायत में नोडल अधिकारी नामित किए जाएंगे। इसके पूर्व सभी लंबित आवेदनों की सूची ग्राम पंचायतों को उपलब्ध कराई जाएगी। ताकि बैठक में पात्र और अपात्रों के बारे में निर्णय लिया जा सके। आवेदन की पुष्टि करके सूची को ग्राम पंचायत के सचिव, ग्राम प्रधान और सहायक विकास अधिकारी से सत्यापित कराकर जिला मुख्यालय पर भेज दिया जाएगा। इसके बाद आगे की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed