{"_id":"6aaefa3aaa767badfc04aa0b","slug":"open-drains-remain-in-the-city-despite-accidents-gaps-pose-a-danger-gorakhpur-news-c-7-gkp1062-1457180-2026-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: हादसों के बाद भी शहर में हैं खुले नाले, गैपिंग से खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: हादसों के बाद भी शहर में हैं खुले नाले, गैपिंग से खतरा
Sun, 20 Sep 2026 02:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Sun, 20 Sep 2026 02:40 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। शहर में खुले नाले और नालों पर बनी स्लैब के बीच गैपिंग हादसों का कारण बन रही है। कई जगह नाले खुले पड़े हैं तो कई स्थानों पर स्लैब होने के बावजूद उनके बीच बने गैप लोगों के लिए खतरा बने हुए हैं। शनिवार शाम बरगदवां में स्लैब के बीच गैपिंग की वजह से डेढ़ साल की बच्ची नाले में गिर गई और उसकी मौत हो गई। इसके बाद भी शहर के कई इलाकों में खुले नाले और गैपिंग की समस्या सामने आ रही है।
पादरी बाजार में कई जगह नाले खुले हैं। नाले पर स्लैब तो रखे गए हैं, लेकिन उनके बीच गैपिंग होने से लोगों के गिरने का खतरा बना हुआ है। भरवलिया में भी कई स्थानों पर नाले खुले हैं। यहां कई जगह निर्माण कार्य चलने के कारण भी लोगों को परेशानी हो रही है।
असुरन चौक से आगे गीता वाटिका रोड पर एक गैस एजेंसी के पास बड़ा नाला खुला हुआ है। यह नाला सड़क के किनारे है और इसके खुले होने से कभी भी हादसा हो सकता है। पुलिस लाइंस रोड पर भी कुछ जगह नाले की स्लैब के बीच गैपिंग है। बता दें कि अभी हाल ही में सिविल लाइन में नाला निर्माण के दौरान एक मजदूर दीवार गिरने से घायल हो गया था। इसके साथ ही नाला निर्माण के दौरान विगत कुछ महीने पहले पादरी बाजार में एक युवक की हादसे में मौत हो गई थी।