{"_id":"5fd49a15231b1047645ab068","slug":"only-up-police-will-handle-the-security-of-kushinagar-international-airport","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी पुलिस ही संभालेगी कुशीनगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट की सुरक्षा, तैयार किया जा रहा है खास प्लान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी पुलिस ही संभालेगी कुशीनगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट की सुरक्षा, तैयार किया जा रहा है खास प्लान
Sat, 12 Dec 2020 03:53 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 12 Dec 2020 03:53 PM IST
विज्ञापन
कुशीनगर इंटरनेशल एयरपोर्ट।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुशीनगर इंटरनेशल एयरपोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था भी यूपी पुलिस ही संभालेगी। गोरखपुर की तर्ज पर ही इसका सुरक्षा प्लान तैयार किया जा रहा है। त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरे में यात्री सुरक्षित सफर कर सकेंगे। एडीजी जोन कार्यालय से इसकी लगातार मॉनीटरिंग की जाएगी। एडीजी दावा शेरपा ने अपनी देखरेख में ही इसका सुरक्षा प्लान तैयार कराया है, जल्द ही इसे अंतिम रूप दे दिया जाएगा।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, गोरखपुर एयरपोर्ट की सुरक्षा भी यूपी पुलिस ही करती है। इसके लिए एयरपोर्ट पर पुलिस चौकी खोली गई है। इसी तरह कुशीनगर एयरपोर्ट पुलिस चौकी पर एक इंस्पेक्टर, आठ दरोगा और 80 सिपाही तैनात होंगे।
विज्ञापन
एयरपोर्ट पर सीसी कैमरे, डीएफएमडी (डोर फ्रेम मेटल डिटेक्टर), एचएचएमडी (हैंड हेल्ड मेटल डिटेक्टर) लगे हैं। निगरानी के लिए सुरक्षा प्रभारी के कमरे में कंट्रोल रूम बना है। कुशीनगर इंटरनेशल एयरपोर्ट से उड़ान शुरू करने की तैयारी अंतिम दौर में है। यात्रियों के साथ ही परिसर की सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद करने पर मंथन चल रहा है।
एडीजी जोन दावा शेरपा ने बताया कि कुशीनगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ानें शुरू होने से पहले पुलिसकर्मियों की संख्या बढ़ाने का फैसला लिया गया है। गेट से लेकर टर्मिनल भवन तक त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरा होगा। पुलिस वालों की दो शिफ्ट में ड्यूटी लगेगी।
एडीजी जोन दावा शेरपा ने बताया कि कुशीनगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ानें शुरू होने से पहले पुलिसकर्मियों की संख्या बढ़ाने का फैसला लिया गया है। गेट से लेकर टर्मिनल भवन तक त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरा होगा। पुलिस वालों की दो शिफ्ट में ड्यूटी लगेगी।