{"_id":"69dead03a03dac9d4e086796","slug":"only-if-the-family-members-apply-online-will-the-name-of-the-deceased-be-removed-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1290027-2026-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: परिवार के लोग करेंगे ऑनलाइन आवेदन तभी हटेगा मृतक का नाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: परिवार के लोग करेंगे ऑनलाइन आवेदन तभी हटेगा मृतक का नाम
विज्ञापन
गोरखपुर। मतदाता सूची के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) 2026 के तहत अंतिम सूची में मृतकों के नाम हटवाने के लिए अब परिवार वालों को ऑनलाइन फॉर्म भरना होगा। फॉर्म का सत्यापन कराने के बाद उसे सूची से हटाया जाएगा।
छह मार्च के बाद जिन लोगों ने नाम-पता सही कराने के लिए आवेदन किया है अब उनका भी सत्यापन कर सूची दुरुस्त की जाएगी। प्रशासन के लोगों ने संबंधित लोगों से संपर्क साधकर फाॅर्म भरने का सुझाव दिया है। सोमवार को दिग्विजयनगर वार्ड में लगे शिविर के दो बूथों की सूची में चार मृतक मतदाताओं के नाम मिले थे। उनके परिवार के लोगों का कहना है कि फाॅर्म-7 भरने के बावजूद भी मृतकों के नाम सूची से नहीं कटे हैं। भाग संख्या 258 में क्रम संख्या 926 पर राधाकृष्ण पुत्र रामनरेश, क्रम संख्या 913 पर शिव गोविंद पुत्र भूलन एवं भाग संख्या 257 में क्रम संख्या पर 363 पर मनोज मोदनवाल पुत्र रमाकांत एवं क्रम संख्या पर 375 केशव पुत्र जेपी शर्मा मृतक हैं। इन सबका नाम सूची में है। वहीं, प्रसुन द्विवेदी का नाम फाॅर्म-6 भरने पर भी नहीं चढ़ा।
मृतक का नाम अगर सूची में है तो उनके परिवार के लोग ऑनलाइन फॉर्म भर दें। उसे ठीक करा दिया जाएगा। इसी प्रकार जिन लोगों का नाम छूट गया है वे भी फाॅर्म-6 भर सकते हैं।
विज्ञापन
विनीत कुमार सिंह, एडीएम वित्त एवं राजस्व