फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Only 23 percent work of Ayush University being built in Bhathat has done

आयुष विश्वविद्यालय के निर्माण कार्य में देरी: 77 फीसदी काम बाकी, पूरा करने के लिए समय केवल 8.5 महीने

Wed, 18 Jan 2023 08:43 AM IST
vivek shukla टीपी शाही, गोरखपुर।
टीपी शाही, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 18 Jan 2023 08:43 AM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रयास से जिले के भटहट के पिपरी में 220 करोड़ रुपये से आयुष विश्वविद्यालय का निर्माण किया जा रहा है। इसका शिलान्यास तत्कालीन राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने किया था।

विज्ञापन
Only 23 percent work of Ayush University being built in Bhathat has done
आयुष विश्वविद्यालय का ले- आउट। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

आयुष विश्वविद्यालय के निर्माण कार्य में लापरवाही बरतने पर लोक निर्माण विभाग ने कार्यदायी संस्था पर 2.10 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है। इसके बाद निर्माण कार्य में तेजी आने का दावा किया जा रहा है, लेकिन कार्य समय पर पूरा नहीं हो पाएगा। कारण, विश्वविद्यालय का निर्माण 23 प्रतिशत ही हो पाया है। यानी 77 फीसदी कार्य बाकी है। जबकि इसी साल सितंबर (8.5 माह में) में इसे बनाकर तैयार करना है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रयास से जिले के भटहट के पिपरी में 220 करोड़ रुपये से आयुष विश्वविद्यालय का निर्माण किया जा रहा है। इसका शिलान्यास तत्कालीन राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने किया था। विश्वविद्यालय के निर्माण का ठेका विजय निर्माण कंपनी प्राइवेट लिमिटेड कंपनी को मिला है। फर्म ने इसका निर्माण कार्य मार्च 2022 में शुरू किया था।
विज्ञापन


धीमी गति से कार्य कराने पर लोक निर्माण विभाग ने कार्यदायी संस्था को नोटिस देकर चेताया था कि काम की गति धीमी और संतोषजनक नहीं है। यदि काम में सुधार नहीं हुआ तो पेनाल्टी लगाई जाएगी। कई नोटिस के बाद भी जब फर्म ने संतोषजनक जवाब नहीं दिया, तो लोक निर्माण विभाग ने एक करोड़ रुपये की पेनाल्टी लगा कर कंपनी के बिल से कटौती कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोक निर्माण विभाग के अभियंता के मुताबिक दोबारा काम में शिथिलता बरतने पर फर्म को नोटिस दिया गया। इसके बाद भी काम में सुधार नहीं होने पर फिर 1.10 करोड़ रुपये की पेनाल्टी लगाकर मुख्य अभियंता के पास संस्तुति के लिए भेजा है।

 

आयुष विश्वविद्यालय में नहीं शुरू हो सकी ओपीडी

निर्माण खंड भवन अधिशासी अभियंता अनिल कुमार ने कहा कि आयुष विश्वविद्यालय का निर्माण निजी कंपनी विजय करा रही है। समय से कार्य नहीं कराने पर पहले उसे नोटिस दिया गया। फिर भी कार्य की रफ्तार नहीं बढ़ी तो एक करोड़ रुपये की पेनाल्टी लगाई गई। इसके बाद भी सुधार नहीं हुआ तो एक करोड़ दस लाख रुपये की पेनाल्टी करने के लिए चीफ के पास स्वीकृति के लिए भेजा है। कार्य में शिथिलता बर्दास्त नहीं की जाएगी।

महायोगी गुरु गोरखनाथ आयुष विश्वविद्यालय में नए साल में ओपीडी शुरू होने की बात कही जा रही थी, लेकिन यह अभी तक शुरू नहीं हो सकी है। बताया जा रहा है कि ओपीडी संचालन के लिए काम करा रही संस्था ने 10 कमरे का फैसलिटी सेंटर बनवा दिया है, लेकिन उसमें कुछ काम अधूरे रह गए हैं। ऐसी स्थिति में ओपीडी का संचालन नहीं हो पा रहा है। हालांकि ओपीडी के संचालन के लिए विश्वविद्यालय ने तैयारी कर रखी है।

आयुष विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. एके सिंह ने बताया कि ओपीडी के लिए पूरी तैयारी है। आठ आयुर्वेद, एक होम्योपैथी और एक यूनानी की ओपीडी चलाई जानी है। शुभारंभ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों होना है। उम्मीद है कि फरवरी के पहले सप्ताह में ओपीडी शुरू करा दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed