{"_id":"63e486956170a267950a566d","slug":"online-shopping-scam-in-camera-booking-on-flipkart-2023-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Online Shopping Scam: ऑनलाइन फ्लिपकार्ट पर बुक किया 87 हजार का कैमरा, डिलीवरी में मिला पत्थर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Online Shopping Scam: ऑनलाइन फ्लिपकार्ट पर बुक किया 87 हजार का कैमरा, डिलीवरी में मिला पत्थर
Thu, 09 Feb 2023 11:08 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 09 Feb 2023 11:08 AM IST
सार
गोरखपुर सिविल लाइंस में एक शख्स ने ऑनलाइन फ्लिपकार्ट से कैमरा खरीदा। पार्सल लेकर पहुंचे डिलीवरी ब्वॉय के सामने पैक खोलने पर उसमें पत्थर निकला। यह देखकर सभी हैरान रह गए। पीड़ित ने इसकी शिकायत साइबर सेल में दर्ज करा दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
ऑनलाइन कैमरा खरीदारी करने पर गत्ते में मिला पत्थर।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां शहर के सिविल लाइंस में एक शख्स ने ऑनलाइन फ्लिपकार्ट से कैमरा खरीदा। पार्सल लेकर पहुंचे डिलीवरी ब्वॉय के सामने पैक खोलने पर उसमें पत्थर निकला। यह देखकर सभी हैरान रह गए। पीड़ित ने इसकी शिकायत साइबर सेल में दर्ज करा दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि अंद्रेश कुमार राय ने चार फरवरी 2023 को फ्लिपकार्ट पर 87,990 रुपये का एक कैमरा सिविल लाइंस के संगम दुबे के नाम पर बुक कराया था। अंद्रेश ने इसका पूरा भुगतान अपने क्रेडिट कार्ड से भर दिया था।
विज्ञापन
ऐसे में आठ फरवरी को बुक कराया कैमरा लेकर जब डिलीवरी ब्वॉय संगम दुबे के घर पहुंच गया। उन्होंने डिलीवरी ब्वॉय के सामने ही सील गत्ता खोला तो उसमें कैमरे और लेंस की जगह दो वजनदार पत्थर रखे मिले। यह देखकर संगम हैरान रह गए।
विज्ञापन
इसके बाद इसकी शिकायत कस्टमर केयर और इकार्ट मैनेजर से की गई। समाधान न होने पर पीड़ित ने इसकी शिकायत साइबर सेल पुलिस से की है। पुलि मामले की जांच में जुटी है।