फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Online quiz based on Prabhu Ram organized in Maharana Pratap Inter College gorakhpur

प्रभु राम पर आधारित ऑनलाइन प्रश्नोत्तरी का हुआ आयोजन, इन प्रतिभागियों ने बिखेरी चमक

Mon, 26 Oct 2020 03:34 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 26 Oct 2020 03:34 PM IST
विज्ञापन
Online quiz based on Prabhu Ram organized in Maharana Pratap Inter College gorakhpur
एमपी इंटर कॉलेज। - फोटो : Fb@MPIC

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज के साहित्य परिषद की ओर से विजयदशमी पर्व के अवसर पर प्रभु राम के जीवन पर आधारित एक ऑनलाइन प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम का आयोजन रविवार को किया गया। प्रतियोगिता में कक्षा नौंवी के शुभम राय, प्रफुल्ल पांडेय और गौरव मौर्या, कक्षा 11 के उत्कर्ष धर दूबे, प्रशांत त्रिपाठी, कक्षा बारहवीं के विपिन गुप्ता, मुकेश पाल और विवेक सिंह ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। सभी को प्रधानाचार्य की ओर से पुरस्कृत किया जाएगा।

विज्ञापन


प्रधानाचार्य डॉ. अरुण कुमार सिंह ने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम ने अधर्म और अनाचार के प्रतीक राक्षस राज रावण का अंत कर आज के दिन ही पृथ्वी पर राम राज्य की सुदृढ नींव रखी। हमारी संस्कृति के प्राण भगवान के आदर्श जीवन से आने वाली पीढ़ी अवगत एवं प्रेरित हो सके।
विज्ञापन


साहित्य परिषद के संयोजक संजय कुमार सिंह ने बताया कि कुल 556 विद्यार्थियों ने इस ऑनलाइन प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। जिसमें आठ बच्चों का चयन पुरस्कार के लिए किया गया है। यह प्रतियोगिता ऑनलाइन गूगल फॉर्म के माध्यम से आयोजित की गई थी। भगवान श्रीरामचंद्र जी के जीवन पर आधारित कुल 20 प्रश्नों के लिए 40 अंक दिए गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed