फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Online marriage in Gorakhpur During Lockdown

Lockdown in Gorakhpur: यहां वीडियो कॉल पर हुआ निकाह, दूल्हा बोला- कबूल है

Fri, 17 Apr 2020 12:41 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 17 Apr 2020 12:41 PM IST
विज्ञापन
Online marriage in Gorakhpur During Lockdown
लॉकडाउन की वजह से इन जोड़ों ने ऑनलाइन शादी। - फोटो : सोशल मीडिया।

देशभर में कोरोना की रोकथाम के लिए लॉकडाउन और सोशल डिस्टेंसिंग कायम रखने की अपील की जा रही है। ऐसे में गोरखपुर जिले में सैकड़ों शादियां टाल दी गई हैं। इसी बीच एक युवक ने तकनीक का इस्तेमाल करते हुए ऑनलाइन निकाह कर एक नई राह बना दी है।

विज्ञापन


ये है पूरा मामला
गोरखपुर में गुरुवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए निकाह पढ़ाया गया। परिजनों ने बताया कि दिसंबर में ही संतकबीर नगर के सरवर आलम और गोरखपुर के चरगावां के जंगल एकला गांव की रहने वाली बन्नो खातून की शादी 16 अप्रैल को पक्की हुई थी।
विज्ञापन


कोरोना का प्रकोप बढ़ने के बाद लागू किए गए लॉकडाउन की वजह से सरवर और बन्नो की शादी भी टालने की नौबत आ गई। इन हालात में दोनों परिवार ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के सहारे ऑनलाइन निकाह कराने का फैसला लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

लॉकडाउन की वजह से लड़की के पिता थे परेशान

गुरुवार दोपहर दोनों परिवार लैपटॉप के स्क्रीन के सामने बैठे और इंटरनेट लिंक से जुड़ गए। सरवर आलम दूल्हे की पोशाक में संतकबीर नगर में और बन्नो लाल जोड़े में सजी गोरखपुर में बैठ गईं। हाफिज ने निकाह पढ़ना शुरू किया, निकाह पढ़ना शुरू किया और सरवर ने बोला- कबूल है, कबूल है, कबूल है और दोनों तरफ मौजूद गिने चुने लोगों ने एक दूसरे को मुबारकबाद देनी शुरू कर दी।

दुल्हन के पिता नबी अहमद ने बताया कि बेटी की शादी को लेकर बड़ी तैयारियां की थीं लेकिन लॉकडाउन की वजह से सब बेकार हो गया। ऐसे में परिवार के सभी लोग इस बात से परेशान थे कि लॉकडाउन में क्या होगा। इस बीच ऑनलाइन निकाह करने की सलाह ने हमारी खुशियां बढ़ा दीं। अब जब देश कोरोना मुक्त हो जाएगा तभी बेटी की विदाई धूमधाम से करूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed