फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Online discussion on the book 'Recent Trends in Indian Society'

Gorakhpur News: सकारात्मक एक्शन सामाजिक समानता को देता है बढ़ावा

Mon, 16 Feb 2026 02:17 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 16 Feb 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
Online discussion on the book 'Recent Trends in Indian Society'
गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के समाजशास्त्र विभाग की प्रो. सुभी धुसिया एवं इंडियन सोशियोलॉजिकल सोसाइटी के मैनेजिंग कमेटी के सदस्य डॉ. प्रमोद कुमार शुक्ला की संपादित पुस्तक ''''रीसेंट ट्रेंड्स इन इंडियन सोसाइटी'''' पर रविवार को ऑनलाइन परिचर्चा का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय, रोहतक के पूर्व प्रोफेसर बीके नागला ने कहा कि यह पुस्तक समकालीन भारतीय समाज के बदलते आयामों को समझने का एक महत्वपूर्ण अकादमिक दस्तावेज है। इसमें स्पष्ट किया गया है कि डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन केवल एक तकनीकी उपकरण नहीं बल्कि सामाजिक परिवर्तन की शक्ति है। सकारात्मक एक्शन सामाजिक समानता को बढ़ावा देता है।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि जेएनयू, नई दिल्ली के सीएसएसएस के डीन प्रो. विवेक कुमार ने कहा कि आज समाजशास्त्र पहले से अधिक लोकप्रिय हो रहा है। समाज में बदलाव और निरंतरता हमेशा साथ-साथ चलती रहती है। आज पुरुष और महिला की भूमिकाएं भी बदल रही हैं, जिससे समाज में नई सोच पैदा हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रो. सुभी धुसिया ने स्वागत व विषय प्रवर्तन किया। डॉ. प्रमोद शुक्ल ने भी संबोधित किया। संचालन डॉ. प्रकाश प्रियदर्शी एवं आभार धन्यवाद ज्ञापन डॉ. पवन कुमार ने किया। परिचर्चा में प्रो. अनिल सिंह झा, डॉ. मनीष तिवारी, डॉ. राकेश ठाकुर, डॉ. साकेत बिहारी, लोइतोंगबम सिपासिला, शबीर अहमद भट्ट व डॉ. मसून अहमद बेग आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed