फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   onion price gorakhpur

गोरखपुर में प्याज के भाव अब कम होने शुरू, तीन दिन में जबरदस्त गिरावट

Fri, 03 Jan 2020 10:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो डिजिटल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Fri, 03 Jan 2020 10:44 AM IST
विज्ञापन
onion price gorakhpur
onion shimla - फोटो : अमर उजाला
कई महीनों तक ग्राहकों के आंसू निकालने वाले प्याज के भाव अब कम होने शुरू हो गए हैं। थोक मंडी में तीन दिनों की भीतर प्याज की कीमतों में 20 से 30 रुपये प्रति किलो की गिरावट दर्ज की गई है। बृहस्पतिवार को महेवा मंडी में प्याज 60 से 70 रुपये प्रति किलो रही। वहीं फुटकर मंडियों में प्याज 70 से 80 रुपये किलो तक बिका।
विज्ञापन


थोक प्याज व्यापारी शम्स तबरेज राइन ने बताया कि नासिक से महेवा मंडी में अब नए प्याजों की आवक बढ़ गई है। जिसके बाद तीन दिनों के भीतर प्याज के दामों में 20 से 30 रुपये प्रति किलो की गिरावट आई है। प्याज के दाम कम होने के बाद व्यापारियों ने भी राहत की सांस ली है।
विज्ञापन


प्याज के दाम अधिक होने पर प्याज के खरीदार नहीं पहुंच रहे थे जिससे थोक व्यापारियों को काफी नुकसान हो रहा था। दाम कम होने के बाद ग्राहकों की संख्या में इजाफा हुआ है। उन्होंने बताया कि आगे भी प्याज के दामों में गिरावट जारी रहने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फुटकर व्यापारी सुनील कुमार ने बताया कि तीन दिनों पहले 100 रुपये प्रति किलो की दर से बिकने वाले प्याज की कीमत बृहस्पतिवार को 70 से 80 रुपये किलो के बीच रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed